Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में भाजपा ने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का पुतला फूंका, दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 12:36 PM (IST)

    गुरुग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सीमाएं लांघना इन नेताओं को महंगा पड़ेगा बिहार की जनता सबक सिखाएगी। सोहना में भी पुतला दहन किया गया।

    Hero Image
    राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के पुतले का दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।सौ. भाजपा

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजद नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पुतले का दहन अग्रवाल धर्मशाला चौक पर किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है यह आज देश ने देख लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसभा में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। यह अशोभनीय कुकृत्य है। इससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं। चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान करना राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को महंगा पड़ेगा। बिहार की संस्कारी जनता सबक अवश्य सिखाएगी।

    प्रदर्शन में जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल, एससी मोर्चा अध्यक्ष धर्मबीर भांगरोला आदि शामिल हुए।

    सोहना में भी किया पुतले का दहन

    सोहना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के पुतले का दहन किया। मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। पद का सभी राजनीतिक दलों को सम्मान करना चाहिए। यह देश का सम्मानजनक पद है। इसकी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। वे सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ओर तेजस्वी यादव की निंदा करते हैं।