Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के इस इलाके में 60 मकान होंगे सील, पुलिस बल की मौजूदगी में चलेगा अभियान

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 11:59 AM (IST)

    टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग अगले सप्ताह सुशांत लोक 2 और 3 में 60 मकान सील करेगा। इन मकानों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं और स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण किया गया है। विभाग ने पहले 600 मकानों को नोटिस जारी किया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। रिहायशी इलाकों में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Hero Image
    सुशांत लोक-2 और 3 में 60 मकान सील होंगे। (सांकेतिक तस्वीर)

    संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट (डीटीपीई) की तरफ से अगले सप्ताह सुशांत लोक दो और तीन में 60 मकानों को सील करेगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और यह अभियान पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब एक महीने पहले विभाग ने यहां 600 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इनमें से कई मकानों में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जबकि कुछ मकानों में स्टिल्ट पार्किंग को तोड़कर अवैध निर्माण कर कमरे बना लिए गए हैं।

    जांच के बाद 60 मकानों के विरुद्ध रिस्टोरेशन आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब इन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी। डीटीपीई अमित मधोलिया का कहना है कि रिहायशी मकानों में किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इनसे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। स्टिल्ट पार्किंग केवल वाहनों की पार्किंग के लिए है। जिन लोगों ने यहां अवैध निर्माण किया है, उनके विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई होगी।

    विभिन्न कार्यालयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को विभिन्न कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 अगस्त से प्रदेश भर में 11 सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

    इसी कड़ी में पटौदी उपमंडल में एसडीएम दिनेश कुमार लुहाच के निर्देश पर रविवार को पटौदी के उपमंडल सचिवालय में तहसीलदार जगदीश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

    इस दौरान तहसीलदार रोहतास पंवार एवं अन्य कर्मचारियों ने स्वयं भी झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। नगर परिषद के जाटोली मंडी कार्यालय तथा पटौदी के खंड विकास कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाए गए। कृषि विभाग के कार्यालय में खंड कृषि अधिकारी सतीश कुमार सिंगला ने सफाई अभियान चलाया।

    comedy show banner
    comedy show banner