बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश
भोंडसी के लेबरनम स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने धरती बचाओ (सेव अर्थ) पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: भोंडसी के लेबरनम स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने धरती बचाओ (सेव अर्थ) पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्राइमरी विग के वार्षिकोत्सव में धरती बचाओ कार्यक्रम का थीम रहा। इस कार्यक्रम को 'पुकार' नाम दिया गया। भारत माता बनी पहली कक्षा की छात्रा अनुश्री पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर के बेटे मोहित चौधरी रहे। लेबनान स्कूल के चेयरमैन अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि मोहित चौधरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामकिशन राघव, ओमपाल राघव, हरिओम, ऐस कुमार आदि सभी लोगों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य भावना छिब्बर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने धरती बचाने के लिए कई तरह की प्रस्तुतियां दी हैं। सभी लोगों को इन बच्चों के संदेश पर अमल करना चाहिए।
सेक्टर-39 में बनेगा विश्व शांति केंद्र
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अहिसा विश्व भारती नामक संस्था का पहला विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सेक्टर-39 में जमीन आवंटित कर दी है। अगले महीने 17 अप्रैल को भूमि पूजन समारोह होगा। जमीन आवंटित करने के लिए संस्था के संस्थापक आचार्य डा. लोकेश ने दिल्ली के हरियाणा भवन में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया है। संस्था के कार्यालय सचिव कर्ण कपूर ने बताया कि अगले दो साल के दौरान केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्र में प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से तैयार कार्यक्रम हर वर्ग के लिए संचालित किए जाएंगे। यह व्यक्ति निर्माण का विश्व स्तरीय केंद्र होगा। मुख्यमंत्री से आचार्य डा. लोकेश के मुलाकात के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्या और उत्तर प्रदेश में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक डा. नीरज बोरा भी उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।