विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम-मानेसर में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, दो RO के निलंबन के बाद नए अधिकारियों को मिली कमान

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:25 AM (IST)

गुरुग्राम में बढ़ते वायु प्रदूषण और लापरवाही पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में फेरबदल।

  2. हरीश कुमार गुरुग्राम नार्थ, प्रवीण कुमार साउथ के नए आरओ।

  3. निलंबित अधिकारियों के बाद रिक्त पदों पर हुई नियुक्ति।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में बढ़ते वायु प्रदूषण और प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही के मामलों पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

बोर्ड ने गुरुग्राम नार्थ और गुरुग्राम साउथ के रीजनल आफिसर (आरओ) के रिक्त पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बोर्ड चेयरमैन शेखर विद्यार्थी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

हरीश कुमार को गुरुग्राम नार्थ की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार हरीश कुमार को गुरुग्राम नार्यर्थ का नया रीजनल आफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रवीण कुमार को गुरुग्राम साउथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों के सामने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों को सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है आत्महत्या का खतरा, रिसर्च में बड़ा दावा

दो अधिकारियों के निलंबन के बाद खाली थे पद

गौरतलब है कि गत सप्ताह गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया था। इसके बाद गुरुग्राम नार्थ और साउथ में तैनात तत्कालीन रीजनल आफिसर आकांक्षा तंवर और मुकुल कथुरिया को निलंबित कर दिया गया था।

दोनों अधिकारियों के निलंबन के बाद से आरओ के पद रिक्त चल रहे थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्ती: हॉटस्पॉट की मैपिंग शुरू, 31 अक्टूबर तक सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य