विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अधूरे सपनों का ‘आशियाना’: दो साल से ठप गुरुग्राम की सोसायटी का निर्माण, खरीदारों का TCP दफ्तर पर प्रदर्शन

Published: Wed, 28 Jan 2026 10:47 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-37सी स्थित आशियारा सोसायटी के फ्लैट खरीदारों ने निर्माण कार्य अधर में लटके होने के विरोध में टाउन ...और पढ़ें

टाउन प्लानिंग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते फ्लैट खरीदार।

टाउन प्लानिंग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते फ्लैट खरीदार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित आशियारा सोसायटी का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका होने से नाराज फ्लैट खरीदारों ने बुधवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के एसटीपी और डीटीपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

फ्लैट खरीदारों का आरोप है कि न तो हरेरा में उनकी सुनवाई हो रही है और न ही एसटीपी व डीटीपी कार्यालय में। उनका कहना है कि अधिकारियों के संरक्षण में बिल्डर मनमानी कर रहा है।

दो साल से निर्माण कार्य बंद करने का आरोप

फ्लैट खरीदारों के अनुसार हरियाणा सरकार की किफायती आवास योजना के तहत वर्ष 2018 में रेणुका ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को आशियारा सोसायटी के निर्माण का लाइसेंस दिया गया था।

इस परियोजना को वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक केवल करीब 85 प्रतिशत निर्माण ही हो पाया है। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है।

यह भी पढ़ें- साइबर सिटी गुरुग्राम में 10,568 वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया

फ्लैट खरीदारों ने बताया कि वे लगातार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और हरेरा कार्यालय में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे लगभग 100 फ्लैट खरीदार सेक्टर-14 स्थित टीसीपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और बैनर लेकर बिल्डर व विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

बिल्डर पर कार्रवाई की जगह देते हैं नोटिस

प्रदर्शन में शामिल फ्लैट खरीदार गौतम मैती ने कहा कि बिल्डर पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी उसे बार-बार नोटिस देकर छोड़ देते हैं। पिछले दो वर्षों से वे एसटीपी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

कभी उन्हें हरेरा भेज दिया जाता है तो कभी हरेरा से वापस एसटीपी कार्यालय भेज दिया जाता है। फ्लैट खरीदारों को फुटबाल की तरह इधर-उधर घुमाया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसटीपी रेणुका सिंह और डीटीपी प्रवीण चौहान ने फ्लैट खरीदारों को शांत कराया और उन्हें आश्वासन दिया कि परियोजना को जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि बिल्डर की इस परियोजना की स्थिति से विभागीय मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिंदू बनकर मंदिर में शादी, फिर मुस्लिम बताकर धर्म परिवर्तन का दबाव; गुरुग्राम में ‘लव जिहाद’ से सनसनी