विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर सिटी गुरुग्राम में 10,568 वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया

Published: Wed, 28 Jan 2026 06:57 PM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने 1 से 27 जनवरी तक बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। ...और पढ़ें

यातायात पुलिस ने एक जनवरी से 27 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया।

यातायात पुलिस ने एक जनवरी से 27 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया।

HighLights

  1. पुलिस ने 10,568 वाहनों का चालान किया

  2. लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया

  3. यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराध रोकने हेतु कार्रवाई

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक जनवरी से 27 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 10,568 वाहनों का चालान किया गया और करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले 3,787 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर 32 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के 6,781 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे 67 लाख 74 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर पुलिस ने 99 लाख 99 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया।

यातायात पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिसका फायदा अपराधी और असामाजिक तत्व उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में कैंटर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से उतर गया पहिया; बाल-बाल बची बेटे की जान