एनसीआर में क्रिकेट का दिखा जुनून, अभिषेक-सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर लगे भारत माता की जय के नारे; सड़कें खाली
गुरुग्राम में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले का जबरदस्त उत्साह दिखाया। अभिषेक और सैमसन ...और पढ़ें
-1772985126639_m.webp)
दिल्ली के दिलशाद गार्डन में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते लोग। जागरण
HighLights
अभिषेक-सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जीता दिल।
गुरुग्राम की सड़कें खाली, लोग मैच देखने में व्यस्त दिखे।
रेस्टोरेंट और बड़ी स्क्रीनों पर मैच देखने की खास व्यवस्था।
संजय, गुरुग्राम। साइबर सिटी में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह तब बढ़ गया, जब भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। शाम सात बजे शुरू हुए मुकाबले को लेकर हर कोई उत्साहित दिख रहा था। जैसे ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हुई, तो ओपनर अभिषेक व सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों को खुशी से झूमने का कई बार मौका दिया।
भारतीय टीम के बल्लेबाजों के हर चौक- छक्के पर क्रिकेट प्रेमी झूमते दिखे, तो भारत माता के जयकारें भी लगाते दिखे। गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम) में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर साइबर सिटी के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिन में भीड़ भाड़ वाली जगह में हर कोई मैच की चर्चा करता सुना गया।

मुकाबला शुरू होने से पहले ही हर कोई उत्साहित दिख रहा था। समूह में मैच देखने के लिए लोगों ने ऐसे स्थानों का चयन पहले कर लिया था। शहर में कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगी देखने को मिली। सही नहीं साइबर सिटी के कई रेस्टोरेंट में टी-20 विश्व कप का फाइनल भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच देखने के लिए प्रबंध किए हुए थे। लोग खाने मैच देखने के साथ खाने का स्वाद लेते दिखे। फाइनल मुकाबले को लेकर घरों में टीवी के सामने बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग भी फाइनल मुकाबले का लुफ्त उठा रहे थे।
क्रिकेट मैच को लेकर सड़कों पर कम दिखा यातायात
लोगों में फाइनल मैच काे लेकर जनून इस कदर देखा गया कि शहर की सड़के खाली खाली दिखी। शाम सात बजे के करीब शहर की सड़कों पर यातायात अक्सर रेंगता रहता था वहां पर शाम सात बजे ही सड़के खाली खाली देख रही थी। अधिकतर लोग फाइनल मुकाबला देखने में व्यस्त दिखे।
मुझे भारतीय ओपनर बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखने का बहुत आनंद आया। अभिषेक और सैमसन ने ताबड़तोड़ रन बनाकर दिल खुश कर दिया था। आई किशन की बल्लेबाजी टीम को दबाव में नहीं आने दिया। -केशव
कई मैच में रन नहीं बना पाने कारण लोग उनकी बुराई कर रहे थे और मेरा विश्वास था कि अभिषेक फाइनल में सबकी बोलती बंद कर देगा। उसने कर दिखाया। सैमसन व किशन की बल्लेबाजी ने मन खुश कर दिया। -कृष्णा
ओपनर बल्लेबाजों ने 7 ओवर में 98 रनाें की सांझेदारी करके भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी है। अभिषेक ने 52 रन की पारी खेल गजब की बल्लेबाजी की। किशन ने उत्साह कम नहीं होने दिया। मैच के निर्णय से अधिक प्रदर्शन देख खुशी मिलती है। अखिर में शिवम दूबे ने ताबड़तोड़ रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। -आसिम
ओपनर बल्लेबाजों ने 98 रन की सांझेदारी की। सैमसन ने 38 रनों की पारी में 3-3 चौके, छक्के और अभिषेक ने 52 रनों की पारी में 6 चौके व 3 छक्के लगाए। मेरे लिए यह बेहद खुशी के पल थे। किशन ने भी गजब बल्लेबाजी की। -नवीन
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में कार शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों की गोली से घायल हुआ युवक; भाऊ गैंग से जुड़े तार
यह भी पढ़ें- धरातल पर मेट्रो, फाइलों में बंद बस अड्डा प्रोजेक्ट; 11 साल से टीन शेड में चल रहा गुरुग्राम का स्टैंड
