गुरुग्राम में कार शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों की गोली से घायल हुआ युवक; भाऊ गैंग से जुड़े तार
गुरुग्राम के सेक्टर-37 में हीरो होंडा चौक के पास एक कार शोरूम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। ...और पढ़ें

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक स्थित इसी बिग बॉय टिस शोरूम के बाहर फायरिंग और शोरूम के टूटे पड़े शीशे। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में हीरो होंडा चौक के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने बिग बॉय टिस नाम के एक कार शोरूम के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली वहां मौजूद युवक के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
युवक के हाम में लगी गोली
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक शोरूम के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान राजस्थान निवासी राजपाल के हाथ को गोली छूते हुए निकल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पड़े कारतूस के खाली खोल। जागरण
मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2024 में भाऊ गैंग से मिली थी धमकी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि अक्टूबर 2024 में भी संबंधित पक्ष को भाऊ गैंग की ओर से धमकी दी गई थी, जिसके चलते पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
-1772958075754.jpeg)
शोरूम के सामने घटना स्थल पर पहुंची क्राइम शाखा की टीम। जागरण
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपितों की पहचान झज्जर जिले के कुलासी गांव निवासी अतुल, दीपक और नीरज के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें- सतना में पैरोल पर छूटे अपराधी ने पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर की गोलीबारी, पिता की मौत, बेटा गंभीर
