विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सतना में पैरोल पर छूटे अपराधी ने पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर की गोलीबारी, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Published: Fri, 06 Mar 2026 06:11 PM (IST)

सतना के नागौद थाना क्षेत्र में पैरोल पर बाहर आए उम्रकैद के अपराधी चंदन यादव ने पुरानी रंजिश के चलते ...और पढ़ें

घायल बेटे को अस्पताल ले जाया गया।

घायल बेटे को अस्पताल ले जाया गया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के बारा पत्थर गांव में गुरुवार शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। पैरोल पर जेल से बाहर आए उम्रकैद के सजायाफ्ता अपराधी ने पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अचानक शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के अनुसार बारा पत्थर गांव निवासी 50 वर्षीय बबलू यादव अपने बेटे राणा यादव के साथ गांव में मौजूद थे। इसी दौरान गांव पहुंचे आरोपी चंदन यादव ने अचानक दोनों को निशाना बनाकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से बबलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राणा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की हालत नाजुक

घायल राणा यादव को पहले नागौद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- दमोह में नाबालिग की सरेराह नृशंस हत्या, साइको किलर ने हथौड़े से कुचला सिर, खून पीकर खाया मांस, Video वायरल

घटना की सूचना मिलते ही नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुरानी रंजिश में वारदात

पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पिता-पुत्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें

थाना प्रभारी अशोक पांडे के मुताबिक आरोपी चंदन यादव कुछ समय पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन तय समय के बाद भी वह वापस जेल नहीं लौटा और फरार चल रहा था। इसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।