विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर गुरुग्राम में 24 घंटे मिलेगी बिजली, फॉल्ट आते ही तुरंत होगा समाधान; जानें DHBVN का पूरा प्लान

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:01 PM (IST)

बिजली निगम ने दीवाली पर बादशाहपुर और गुरुग्राम में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर ली है।

24 घंटे निर्बाध सप्लाई के लिए DHBVN का प्लान तैयार।

24 घंटे निर्बाध सप्लाई के लिए DHBVN का प्लान तैयार।

HighLights

  1. दीवाली पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी।

  2. फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी तीन शिफ्टों में तैनात।

  3. प्रत्येक सब डिवीजन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर तैयार रखे गए।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। दीवाली पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के दौरान शहर के घर 24 घंटे जगमग रहें, इसके लिए निगम ने विशेष व्यवस्था की है।

बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार का फाल्ट आने पर उसे तुरंत ठीक करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेंगे, ताकि बिजली संबंधी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए भी पहले से इंतजाम किए हैं। प्रत्येक सब डिवीजन में तीन से चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखे गए हैं। इन सभी ट्रांसफार्मरों की जांच कर उन्हें चालू हालत में तैयार रखा गया है।

नगर निगम की ओर से हुई लाइनों की मेंटेनेंस का काम

किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर उसे तुरंत बदलने की व्यवस्था रहेगी। जिससे बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो। निगम की ओर से लाइनों की मेंटेनेंस का काम भी दीवाली को ध्यान में रखते हुए करीब एक महीने पहले ही पूरा कर लिया गया था।

दीपावली पर घरेलू बिजली की खपत बढ़ जाती है, लेकिन औद्योगिक इकाइयों, कारपोरेट कार्यालयों और अन्य गैर घरेलू प्रतिष्ठानों में छुट्टी रहने के कारण उनका लोड कम हो जाता है। इससे बिजली की मांग का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दीवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर सब डिवीजन में तीन से चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी प्रकार का फाल्ट आने पर उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

-मनोज यादव, अधीक्षण अभियंता , दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल-टू

यह भी पढ़ें- दीवाली पर सुरक्षा का पुख्ता घेरा, गुरुग्राम से मानेसर तक 10 प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रहेंगे दमकलकर्मी

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दमघोंटू हुई हवा, ग्रेप-2 के बावजूद खुलेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां; 364 पहुंचा AQI

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।