विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5100 दीपों से जगमग होगा श्री मां वैष्णो दरबार, 24 नवंबर को भव्य देव दीपावली महोत्सव

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:00 PM (IST)

गढ़ी हरसरू स्थित श्री मां वैष्णो दरबार में 24 नवंबर को देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 

गढ़ी हरसरू स्थित श्री मां वैष्णो दरबार। जागरण

गढ़ी हरसरू स्थित श्री मां वैष्णो दरबार। जागरण

HighLights

  1. गढ़ी हरसरू के श्री मां वैष्णो दरबार में देव दीपावली महोत्सव।

  2. मंदिर परिसर 24 नवंबर को 5100 दीपों से होगा जगमग।

  3. पूनम माता जी के सान्निध्य में भव्य चौकी और भजन संध्या।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू स्थित श्री मां वैष्णो दरबार में 24 नवंबर को देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूनम माता जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर परिसर 5100 दीपों की रोशनी से जगमग होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तीन बजे मैया की भव्य चौकी से होगी। शाम पांच बजे दीपदान किया जाएगा। मंदिर परिसर में कमेटी की ओर से 5100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। श्रद्धालु भी अपनी श्रद्धानुसार दीप लेकर दीपदान में शामिल हो सकेंगे।

शाम 6 बजे मैया की ज्योत प्रचंड कर भव्य चौकी का शुभारंभ होगा। भजन संध्या में मास्टर शहदिल, राज अनमोल, अभिषेक सिंह राणा और इति खन्ना मां भगवती का गुणगान करेंगे।

समारोह में ये लोग रहेंगे शामिल

आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, प्रोग्रेसिव फेडरेशन आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआइ) के मुख्य संरक्षक उद्योगपति बोधराज सीकरी, उद्योगपति पीके दत्ता, पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश कथूरिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

मंदिर की संचालिका डॉ. अलका शर्मा एवं कमेटी ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर दीपदान और भजन संध्या में सहभागी बनने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया तक पहुंची गुरुग्राम के चंदू गांव की महिलाओं की कामयाबी, SHG से लेंगी सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सदर बाजार में कारों की एंट्री बैन, दुकानदारों के लिए भी नियम तय; जाम खत्म करने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।