विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर चला DTPE का बुलडोजर, कई परिसरों को सील किया

Published: Thu, 14 May 2026 11:31 PM (IST)

गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (डीटीपीई) ने अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई ...और पढ़ें

अतिक्रमण हटाती डीटीपीई की टीम। जागरण

अतिक्रमण हटाती डीटीपीई की टीम। जागरण

HighLights

  1. डीटीपीई ने गुरुग्राम में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की।

  2. सेक्टर-49 में यूनिवर्सल ट्रेड टावर में दीवार तोड़ी गई।

  3. उप्पल साउथएंड और एस्पेन ग्रीन्स में भी अतिक्रमण हटाए गए।

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इन्फ़ोर्समेंट (डीटीपीई) की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस थाना सेक्टर-50 की पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई। अभियान के दौरान विभाग ने अवैध निर्माणों को तोड़ा और कई परिसरों को सील भी किया।

डीटीपीई की टीम ने सबसे पहले सेक्टर-49 स्थित यूनिवर्सल ट्रेड टावर में कार्रवाई की। यहां कामन एरिया में अवैध रूप से बनाई गई अंदरूनी दीवार को तोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार यह अतिक्रमण नियमों के विरुद्ध किया गया था। कार्रवाई के बाद नियमानुसार संबंधित परिसर को सील कर दिया गया। इसके बाद विभाग की टीम उप्पल साउथएंड पहुंची, जहां अवैध रूप से बनाए गए एक खोखे को हटाया गया।

नियमों के उल्लंघन कर किया अवैध निर्माण

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मानवाधिकार आयोग सहित अन्य शिकायत पोर्टलों पर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

वहीं, निर्वाणा कंट्री स्थित एस्पेन ग्रीन्स में भी विभाग ने कार्रवाई की। यहां स्टिल्ट एरिया में बनाए गए अवैध सर्वेंट रूम को सीएम विंडो पर शिकायत मिलने के बाद सील किया गया। अधिकारियों के मुताबिक स्टिल्ट एरिया का उपयोग केवल पार्किंग और सार्वजनिक उपयोग के लिए किया जा सकता है, लेकिन नियमों के उल्लंघन कर वहां अवैध निर्माण किया गया था।

यह भी पढ़ें- मिट्टी में मिल गया सपा नेता अय्यूब सिद्दीकी का आलीशान घर, बुलडोजर चलता देख पत्नी की बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: मोदीनगर में अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त

 



शहर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन स्थानों पर शिकायतें मिल रही हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

-

अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन प्लानिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।