विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

“नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है”: गुरुग्राम में CM नायब सिंह सैनी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Published: Sun, 22 Mar 2026 12:23 PM (IST)

गुरुग्राम में शहीदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बलिदानियों का ...और पढ़ें

शहीदी दिवस समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। जागरण

शहीदी दिवस समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहीदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बलिदानियों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के साथ-साथ उनके परिवारों का सम्मान करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया गया है और वे हर परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करना समय की मांग है।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर स्तर पर मजबूत हुआ है और नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है।

WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.54.57

शहीदी दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी व अन्य। जागरण

उन्होंने यह भी कहा कि हर दसवां जवान हरियाणा से होने पर प्रदेश को गर्व है। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा शहीदों को दिए गए सम्मान को याद किया।

सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सैनिकों के कल्याण के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने कर्मों में भी दिखाना जरूरी है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि, शहीद कभी मरते नहीं, हम बलिदानियों को नमन करते हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 34 मुख्य सड़कों की बदलेगी सूरत, करोड़ों रुपये की योजना तैयार; लाखों लोगों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जुर्माने के बाद भी नहीं बढ़ी विकास की रफ्तार, जीएमडीए के एफओबी प्रोजेक्ट लटके