विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआर रहमान का गुरुग्राम कॉन्सर्ट हुआ कैंसिल; लौटाए जाएंगे टिकट के रुपये; दिल्ली-NCR की जहरीली हवा का असर

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:59 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण गुरुग्राम में 21 नवंबर को होने वाला एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट रद कर ...और पढ़ें

गुरुग्राम में 21 नवंबर को प्रस्तावित ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान का लाइव कान्सर्ट रद कर दिया गया है। सौ. सोशल मीडिया

गुरुग्राम में 21 नवंबर को प्रस्तावित ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान का लाइव कान्सर्ट रद कर दिया गया है। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. एआर रहमान का गुरुग्राम कॉन्सर्ट प्रदूषण के कारण रद्द।

  2. दिल्ली-एनसीआर की खराब वायु गुणवत्ता बनी रद्द होने की वजह।

  3. खरीदे गए सभी टिकटों का पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब बड़े मनोरंजन आयोजनों पर भी पड़ने लगा है। खराब वायु गुणवत्ता के चलते गुरुग्राम में 21 नवंबर को प्रस्तावित ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान का लाइव कान्सर्ट रद कर दिया गया है।

सेक्टर-103 स्थित बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह था, लेकिन प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने इसे स्थगित करने का निर्णय लिया है। रहमान का यह कार्यक्रम उनके वंडरमेंट टूर का हिस्सा था।

काॅन्सर्ट के लिए टिकट खरीद चुके लोगों को आयोजकों की ओर से ईमेल भेजकर कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी गई है। साथ ही टिकट की पूरी राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई है।

बताया जाता है कि टिकटों की कीमत सामान्य स्टैंडिंग श्रेणी में 2499 रुपये से शुरू थी, जबकि प्रीमियम वीआइपी डेक के टिकट 1.50 लाख रुपये तक के थे। ऐसे में महंगे टिकट खरीदने वाले संगीत प्रेमियों को भी पूरी रकम वापस मिलेगी।

टिकट बुकिंग प्लेटफार्म डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर भी कार्यक्रम का स्टेटस कैंसिल अपडेट कर दिया गया है। आयाेजकों में से एक विशेष खत्री का कहना है कि प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर आयोजन को टालने का फैसला लिया गया है। इस समय हवा काफी खराब है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की संधार कंपनी में बिना सुरक्षा उपकरण जहरीले टैंक में उतारे तीन कर्मचारी, दम घुटने से तीन की मौत

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: बिजवासन टोल पर यात्रियों से बदसलूकी पड़ी भारी, रिद्धि सिद्धि एजेंसी पर 15 लाख का जुर्माना और प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।