विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में आज मनाया जा रहा 'सेवा ज्योति यात्रा', तस्वीरों में देखें गृहमंत्री अमित शाह के आने की जोरदार तैयारी

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:47 AM (IST)

गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा का राष्ट्रीय आयोजन ...और पढ़ें

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। जागरण

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। जागरण

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव।

  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम में मुख्य अतिथि होंगे।

  3. देशभर से आने वाली सेवा ज्योति यात्राओं का स्वागत किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में निकाली जा रही सेवा ज्योति यात्रा का राष्ट्रीय आयोजन बुधवार को गुरुग्राम में होगा। महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क की पार्किंग में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

योजनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाएं

इस दौरान वह देश के विभिन्न हिस्सों से गुरुग्राम पहुंचने वाली सेवा ज्योति यात्राओं का स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही इन यात्राओं का उद्देश्य पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ना और उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है।

अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से निकलने वाली यात्राओं के एक मंच पर पहुंचने से यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा।

gurugram-amit-shah1

राष्ट्रीय आयोजन में जुटेंगे कई दिग्गज

विकसित भारत संकल्प सभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन के पहुंचने की संभावना है।

इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सभा के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में नागरिकों की भूमिका, समाजसेवा और राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया जाएगा।

gurugram-amit-shah2

देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली यात्राओं का एक साथ स्वागत इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा। गुरुग्राम में होने वाला यह राष्ट्रीय समारोह सेवा और संकल्प के संदेश को देशव्यापी अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आज 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

यह भी पढ़ें- 180 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर को मिले अशोक चक्र, गुरुग्राम बार एसोसिएशन मे उठाई मांग