विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

180 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर को मिले अशोक चक्र, गुरुग्राम बार एसोसिएशन मे उठाई मांग

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:25 AM (IST)

गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन ने फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग ...और पढ़ें

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। सौ- एसोसिएशन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। सौ- एसोसिएशन

HighLights

  1. जिला बार एसोसिएशन ने अशोक चक्र की मांग की।

  2. कैप्टन स्मित मच्छर ने 180 यात्रियों की जान बचाई।

  3. उनकी बहादुरी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिले।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम)। जिला बार एसोसिएशन ने फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन एसडीएम गुरुग्राम हितेंद्र शर्मा को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि 30 सितंबर को दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 180 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और देश का गौरव बढ़ाया।

देश के लिए प्रेरणादायक, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की मांग

एसोसिएशन ने कहा कि अशोक चक्र असाधारण साहस, वीरता और बलिदान के लिए सैन्यकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी दिया जाता है।

एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि कैप्टन मच्छर की बहादुरी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए। सचिव प्रशांत ठाकरान ने कहा कि ऐसे साहसिक कार्य देश के लिए प्रेरणादायक हैं और सरकार को उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित करने पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर को ट्रंप ने दिया बड़ा सम्मान; अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश; जमकर हो रही तारीफ

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- यही भारतीय मिट्टी और संस्कृति की ताकत है