विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर को ट्रंप ने दिया बड़ा सम्मान; अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश; जमकर हो रही तारीफ

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:14 PM (IST)

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर को 30 सितंबर को विमान में हुए आतंकी हमले के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस के लिए सम्मानित किया है।

अमेरिकी संसद ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को सम्मानित किया।

अमेरिकी संसद ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को सम्मानित किया।

HighLights

  1. अमेरिकी संसद ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को सम्मानित किया।

  2. फ्लाईदुबई फ्लाइट में आतंकी हमले के दौरान बहादुरी दिखाई।

  3. हमले को आतंकवाद करार दिया, जांच की मांग की।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना को लेकर US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट स्मिक मच्छर के सम्मान में एक प्रस्ताव पास किया है।

जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने कैप्टन स्मित मच्छर और फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 के क्रू और यात्रियों का सम्मान करने और उस फ्लाइट पर हुए आतंकवादी हमले की कोशिश की निंदा करने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया था।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.22.34 PM

 

प्रस्ताव की मुख्य बातें क्या हैं?

1. US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स कैप्टन स्मित मच्छर को उनके विमान में सवार हर व्यक्ति की सुरक्षा में असाधारण साहस दिखाने के लिए सम्मानित करता है।

2. ऑफ ड्यूटी पायलटों, केबिन क्रू और उन जाबांज यात्रियों की वीरता की सराहना की जाती है जिन्होंने कॉकपिट को सुरक्षित किया और सुरक्षित लैंडिग में मदद की।

3. कैप्टन स्मित मच्छर और इस घटना में घायल सभी लोगों के जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना की।

4. फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 पर हुए हमले की निंदा करता है और इसे आतंकवाद की घटना तथा अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की सुरक्षा पर हमला मानता है।

5. सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सरकारों से पूरी और त्वरित जांच की मांग करता है, और यह भी चाहता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल को पूरी जानकारी दी जाए।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.22.41 PM

30 सितंबर को कॉकपिट में क्या हुआ था

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था और विमान का नियंत्रण लेते हुए उसे क्रैश करने की कोशिश की।

स्मित मच्छर ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कॉकपिट का दरवाजा खोला जिसके बाद क्रू और बाकी यात्रियों ने हमलावर पर काबू पाया और ऑफ ड्यूटी दो पायलटों ने विमान को नियंत्रित कर सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारने में मदद की।

इसके बाद UAE ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की और 3 अक्तूबर को इसके अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जांच में पाया गया है कि को-पायलट आतंकवादी घटना को अंजाम देने की कोशिश में था।

जांचकर्ता घटना की परिस्थितियों, मकसद, संभावित संबंधों और भौतिक व डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं। साथ ही अन्य देशों के अधिकारी भी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, उसने बंद कर दिया... फिर', पायलट स्मित मच्छर ने सुनाया फ्लाइट का किस्सा