गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा में अमित शाह बोले- राष्ट्र को समर्पित PM मोदी ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला
गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके उद्देश्य से रूबरू कराया। जागरण
HighLights
गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
अमित शाह ने पीएम मोदी के जीवन को राष्ट्र समर्पित बताया।
करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले: अमित शाह।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जनपद में बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ शुरू किया गया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का जीवन पूरी तरह समाज व राष्ट्र को समर्पित है। उनके नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे के चलते कांग्रेस नेताओं के घर सुबह से पुलिस तैनात, कई नजरबंद
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अमित शाह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों से गुरुग्राम में सड़के पैक
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आज मनाया जा रहा 'सेवा ज्योति यात्रा', तस्वीरों में देखें गृहमंत्री अमित शाह के आने की जोरदार तैयारी
