विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में अमित शाह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों से गुरुग्राम में सड़के पैक

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 12:33 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के कारण गुरुग्राम में भारी जाम लग गया। दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सेवा संकल्प कार्यक्रम के दिन लग गया भीषण ट्रैफिक जाम।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सेवा संकल्प कार्यक्रम के दिन लग गया भीषण ट्रैफिक जाम।

HighLights

  1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से गुरुग्राम में जाम।

  2. दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों की भीड़ ने सड़कें पैक कीं।

  3. दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड पर यातायात बाधित हुआ।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सेवा संकल्प कार्यक्रम के चलते बुधवार सुबह-सुबह गुरुग्राम में जाम की स्थिति बन गई। दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचने के लिए गुरुग्राम आए, जिससे शहर की सड़कों और हाईवे पर वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ गया।

लेजर वैली पार्किंग में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के लिए सुबह से ही वाहनों का आना शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड, राजीव चौक, इफको चौक और सिग्नेचर टावर के आसपास लंबा जाम लग गया। शहर के अंदरूनी इलाकों में भी कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए।

gurugram-traffic1

पुलिस को यातायात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया। जाम के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों और स्कूली बसों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

traffic-gur1

वहीं, कार्यक्रम के समापन के बाद जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काफिला निकला, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। गुरुग्राम जाने वाली लेन में राजीव चौक से लेकर शंकर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस लेन भी पूरी तरह जाम हो गई। हजारों वाहन जाम में फंसे रहे और वाहन रेंगते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आज मनाया जा रहा 'सेवा ज्योति यात्रा', तस्वीरों में देखें गृहमंत्री अमित शाह के आने की जोरदार तैयारी