गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे के चलते कांग्रेस नेताओं के घर सुबह से पुलिस तैनात, कई नजरबंद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे के मद्देनजर कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया। पुलिस ने उनके ...और पढ़ें

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव समेत कई नेताओं ने फोन पर घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जागरण
HighLights
गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद।
पंकज डावर सहित कई कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस तैनात।
पिछले प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस बरत रही है अतिरिक्त सतर्कता।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे को लेकर आज फिर कई कांग्रेस नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव समेत कई नेताओं ने फोन पर घर के बाहर पुलिसकर्मियों के तैनात होने की सूचना दी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि जब भी भाजपा का कोई बड़ा नेता आता है, हर बार हमारे घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी जाती है। यह सरासर तानाशाही है।
बता दें कि एक महीने पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम आगमन पर कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए थे। उस दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर पुलिस ने 18 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया था।
इसी को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सादी वर्दी ने पुलिस कर्मी बिना किसी कारण सुबह से ही घरों के बाहर बैठे हैं।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अमित शाह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, दक्षिण हरियाणा से आए वाहनों से गुरुग्राम में सड़के पैक
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आज मनाया जा रहा 'सेवा ज्योति यात्रा', तस्वीरों में देखें गृहमंत्री अमित शाह के आने की जोरदार तैयारी
