Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक: 16 साल के लड़के ने साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 27 Feb 2018 07:30 PM (IST)

    हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में एक 16 साल के किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

    शर्मनाक: 16 साल के लड़के ने साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

    जेएनएन, डबवाली (सिरसा) : हरियाणा में बच्चियो के साथ दुष्‍कर्म जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। चिंताजनक बात यह है कि अब ऐसे अपराध कम उम्र के लड़के भी कर रहे हैं। शहर सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 16 साल के लड़के ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के अनुसार, शहर के सदर थाने के एक गांव में 16 साल का एक लड़का खेल रहा था। वह पास की एक साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ खेलने लगा। वह खेलने का बहाना कर बच्ची को लकडिय़ों के ढेर के पीछे ले गया।  वहां उसने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। इस दौरान दर्द के कारण बच्‍ची जोर-जोर से रोने लगी।

    बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौका पर आई तो उसने किशोर को बेटी से दुष्‍कर्म करते देखा। इसके बाद किशोर वहां से भाग गया। परिजन घटना की शिकायत लेकर किशोर के घर गए तो उसका पिता उल्‍टे गाली-गलौज करने लगा।

    यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर हनीट्रैप में बुरी तरह फंसा तो कर ली आत्‍महत्‍या

    इसके बाद बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, किशोर नौंवीं फेल  हो गया था। वह गांव में साइकिल पंक्चर लगाने की दुकान पर काम करता है। उसके पिता एक निजी स्कूल की वैन चलाते हैं।

    चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ आत्मा राम ने बताया कि किशोर को सिरसा में जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे बाल सुधार गृह हिसार भेजने के आदेश दिए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में इससे गुस्‍सा है।