फरीदाबाद: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर किशोर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बल्लभगढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दुखद घटना हुई। मिड-डे मील बांटने वाली महिला कर्मी का 12 वर्षीय बच्चा कृष्णा पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ स्कूल परिसर में ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मिल का राशन बांटने वाली महिला कर्मी के बच्चे की पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
बिहार के भागलपुर जिले के मानसापुर गांव का रहने वाला कारे अपने परिवार के साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रहता है। उसकी पत्नी ममता स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को मिड-डे मील का राशन वितरण करने का काम करती है।
इसलिए स्कूल ने उसे एक कमरा दिया हुआ है। इनके छह बच्चे हैं। 12 वर्षीय बच्चा कृष्णा बुधवार की शाम को छह बजे कमरे की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह छत से गिर सीमेंट के बने कमरे पर गिर गया।
सीमेंटेड शीट टूट गई और वह नीचे फर्श पर आकर गिरा। शोर सुन कर ममता ने ताला खोल कर कृष्णा को बाहर निकाला। कृष्णा को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में थाना शहर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मृत किशोर को बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम कल होगा।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाएगी हरियाणा सरकार, अनंगपुर में तोड़फोड़ का मामला सीएम सैनी तक पहुंचा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।