विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad News: झील में डूबते हुए युवक की हंसते हुए VIDEO बनाते रहे दोस्त, आंखों के सामने हुई मौत

Published: Wed, 02 Apr 2025 03:32 PM (GMT+05:30)

Faridabad Sirohi LakeTragic Accident फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में स्थित अप्राकृतिक सिरोही झील में डूबने से एक युवक की ...और पढ़ें

Faridabad News: सिरोही गांव की इसी झील में डूबकर हो गई रवि की मौत। सौ. स्थानीय निवासी। फोटो जागरण
Faridabad News: सिरोही गांव की इसी झील में डूबकर हो गई रवि की मौत। सौ. स्थानीय निवासी। फोटो जागरण

HighLights

  1. दोस्तों के साथ गया था नहाने गया था युवक, सिरोही झील में हुआ हादसा।
  2. भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला था मृतक रवि।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र स्थित अप्राकृतिक रूप से बनी सिरोही झील में डूबकर रवि नामक एक युवक की मौत हो गई। रवि भगत कालोनी में रहता था। युवक अपने दोस्तों के साथ दोपहर के समय नहाने गया था। तैरते हुए वह गहराई में चला गया। जिससे उसकी माैत हो गई।

हादसे का एक वीडियो भी पुलिस के पास आया है। जिसमें रवि डूब रहा है और उसके दोस्त हंसते हुए वीडियो बना रहे हैं। हालांकि दोस्तों का कहना था कि उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि युवक डूब रहा है। उनको ऐसा लग रहा था कि वह तैरते हुए बाहर आ रहा है।

करीब आधे घंटे बाद पुलिस गोताखोर के साथ घटनास्थल पर आई

लेकिन जब उनको अहसास हुआ कि युवक डूब गया है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को दी गई। करीब आधे घंटे बाद पुलिस गोताखोर को साथ लेकर आई। गोताखोर ने झील से शव निकाला। मृतक के परिवार वालों ने लिखित में कोई शिकायत तो नहीं दी है, पर मामले की जांच की मांग की है।

मृतक की पत्नी सोनिया ने बताया कि उनका पति रवि स्कार्फ फोल्डिंग का काम करते था। मंगलवार को उनके पास कोई काम नहीं था। घर पर अपने बच्चे के साथ खेल रहे थे। दोपहर पौने 12 बजे दोस्त सागर का फोन आया और कालोनी के लड़के सिरोही झील में नहाने के लिए जा रहे है। वह भी साथ चले।

काम नहीं होने की वजह से रवि भी कॉलोनी के लड़कों के साथ झील में नहाने चला गया। तैरते हुए रवि गहराई में चला गया जबकि उसके दूसरे दोस्त किनारे पर नहाते रहे। कुछ देर बाद साथ गए लड़कों ने देखा कि रवि की झील के पानी में नहाते कोई हलचल नहीं हो रही है।

रवि की जेब में 34 हजार रुपये होने का दावा

जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। डायल 112 पर सूचना दी गई। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस (Faridabad Police) पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर की मदद से शव को निकाला। परिवार के लोगों का कहना है कि रवि की जेब में करीब 34 हजार रुपये भी थे जो नहीं मिले है।

धौज थाना प्रभारी राजबीर के अनुसार परिवार की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार झील में जाने वाले रास्ते को खोदा हुआ है। चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है, इसके बावजूद लोग नहाने के लिए पहुंच जाते हैं।

यहां भी हैं अप्राकृतिक झील

अरावली की पहाड़ी में जहां अधिक खनन हुआ, वहां अप्राकृतिक झीलें बन गई हैं। खोरी जमालपुर झील, बड़वाली झील, सूरजकुंड झील, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के पास झील, सिरोही स्थित झील हैं। यहां खनन इतना अधिक था कि नीचे से पानी आने लगा। दूसरा वर्षा होने पर यहां पानी हर समय भरा रहता है। पूर्व में भी यहां कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं।

विगत वर्षों में अप्राकृतिक झीलों में हुए हादसों पर एक नजर

  • 29 सितंबर-2011 : इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्र अभय, दीपक रावत और विशाल यादव की खोरी जमालपुर झील में डूबने से मौत
  • 22 जुलाई-2012 : अरावली की बड़वाली झील में आरके पुरम, दिल्ली निवासी नितेश भाटिया की डूबने से मौत।
  • 24 मार्च 2014 : खोरी-जमालपुर झील में तीन छात्र राघव, रवि और पंकज शर्मा डूबे।
  • 29 मार्च 2014: रेडियो जाकी अभय की सूरजकुंड के पास स्थित झील में डूबने से मौत।
  • 29 फरवरी 2016 : झील में डूबने से द्वारका दिल्ली के रहने वाले तन्मय मिश्रा की मौत हो गई।
  • एक मई 2016 : ओखला फेज-2 निवासी पिंटू की झील में डूबने से हुई।
  • आठ मई 2016: भीकम कालोनी के करण की बड़वाली झील में डूबने से मौत हुई।
  • 13 अप्रैल 2017 : सेल्फी लेते समय एक छात्र की सिरोही स्थित झील में गिरने से मौत।
  • 23 अगस्त-2021: झील में नहाने गए शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह व पंकज तिवारी की मौत हुई।
  • 18 जून 2023 में दिल्ली संगम बिहार से आए नजीम और गुड्डू की मौत।
  • 12 मई 2024 को दिल्ली से झील में नहाने आए राजीव और साजिद की मौत

यह भी पढ़ें: Faridabad में चैंबर की बिल्डिंग से कूदकर वकील ने दी जान, सामने आई बड़ी वजह; जिला अदालत में करते थे प्रैक्टिस