Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म कर आरोपी फरार

    आरोपी ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की हैवानियत के चलते बच्ची 24 घंटे बाद भी बोल नहीं पा रही है। उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पहले बच्ची को इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

    By deepak pandey Edited By: Rajesh KumarUpdated: Tue, 11 Feb 2025 06:48 PM (IST)
    Hero Image
    डबुआ थाना क्षेत्र में आरोपी ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया(सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में आरोपी ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की हैवानियत के चलते बच्ची 24 घंटे बाद भी बोल नहीं पा रही है। उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पहले बच्ची को इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्ची का निजी अस्पताल में इलाजरत

    मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा तो उन्होंने बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश दिए। अब बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 24 घंटे बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

    अर्धनग्न अवस्था में दिखी बच्ची

    बच्ची अपने माता-पिता के साथ डबुआ कॉलोनी में रहती है। सोमवार देर शाम कुछ मजदूर गाजीपुर मुर्गी फार्म रोड पर राम वाटिका के पास सुनसान इलाके में शौच के लिए गए थे। वहां मजदूरों ने एक बच्ची को अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। उसके प्राइवेट पार्ट से खून भी निकल रहा था। लोगों ने पास के कबाड़ गोदाम के मालिक मयंक को सूचना दी। मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस को फोन किया। करीब 25 मिनट तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो मयंक अपने दोस्त के साथ बच्ची को बाइक पर अस्पताल ले जाने लगा। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद उन्हें रास्ते में एंबुलेंस मिल गई। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    निजी अस्पताल में इलाज कराने के आदेश

    बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे बादशाह खान अस्पताल से दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी जब पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता को हुई तो उन्होंने बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज कराने के आदेश दिए। पुलिस सारा खर्च वहन करेगी। बच्ची के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान मिले हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी

    पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची को ठीक करने के लिए पुलिस हर संभव इलाज कराएगी।

    यह भी पढ़ें: Delhi: ब्रेक फेल होने से डीटीसी बस खंभे से टकराई, एक यात्री घायल