Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surajkund Mela: सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों को इस बार मिलेगी खास सुविधा, पढ़ें पूरा अपडेट

    Surajkund Mela 2025 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार पर्यटकों के लिए बेहतर एटीएम सुविधा होगी। मेला परिसर में छह एटीएम लगाए जाएंगे जिसमें दो मोबाइल एटीएम भी शामिल हैं। मेले में सात देशों के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक को प्रमुख रूप से जोड़ा गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के आठ राज्यों की मेले में सांस्कृतिक भागीदारी रहेगी।

    By Anil Betab Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 26 Dec 2024 05:53 PM (IST)
    Hero Image
    Surajkund Fair: मुख्य चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नए वर्ष में सात से 23 फरवरी तक लगने वाले 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार देश-विदेश के पर्यटकों के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा एटीएम की बेहतर सुविधा मिलेगी।

    मेला परिसर में छह एटीएम लगाए जाएंगे। इनमें दो मोबाइल एटीएम (mobile atm) की व्यस्वथा की जाएगी। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से इसके लिए बैंकों से संपर्क किया गया है।

    हरियाणा पर्यटन निगम ने तैयारी की तेज 

    हरियाणा पर्यटन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। मेला परिसर में तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव के समापन के बाद अब हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले के आयोजन की तैयारी को गति देना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेला परिसर में हटस काे नया रूप दिया जा रहा है। नई व पुरानी मिलाकर लगभग 1300 हटस बनाई जाएंगी। निगम ने इस बार के मेले के लिए सात देशों के एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक को प्रमुख रूप से जोड़ा है।

     बिम्सटेक के सात देश निभाएंगे अहम भूमिका

    इसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सदस्य हैं। पहले मेले से पार्टनर कंट्री के रूप में एक देश को जोड़ा जाता था। अब बिम्सटेक के सात देश अहम भूमिका में रहेंगे। मेले में एक राज्य की थीम स्टेट के रूप में भागीदारी होती थी।

    इसका अभी तक चयन नहीं किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल आठ राज्य असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की मेले में सांस्कृतिक भागीदारी रहेगी। इसका निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। इस वर्ष मेले में तीन एटीएम लगे थे और अब नए वर्ष में छह एटीएम लगाने की तैयारी है।

    हमें उम्मीद है कि नए वर्ष में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे। इसके चलते मेले को विस्तृत किया गया है। हटस की संख्या बढ़ा रहे हैं। साथ ही पर्यटकों को सुविधा देने के उद्देश्य से एटीएम की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

    यूएस भारद्वाज, नोडल अधिकारी, सूरजकुंड मेला।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास अतिक्रमण करने वाले हो जाएं सावधान, केंद्रीय मंत्री ने अफसरों का दिए खास आदेश