Updated: Thu, 20 Mar 2025 01:58 PM (IST)
सोहना रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी) को चार लेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने एक उद्योग से मौके पर भूमि खरीद कर लोक निर्माण विभाग की हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम (एचएसआरडीसी) के नाम रजिस्ट्री करा दी है। बृहस्पतिवार को अब टेंडर लगा दिया जाएगा। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर कितने लोगों को फायदा होगा।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। फरीदाबाद में बल्लभगढ़ में अब सोहना रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी) को चार लेन बनाने की सभी बाधा अब दूर हो चुकी हैं। योजना को अब पंख लगेंगे।
प्रशासन ने एक उद्योग से मौके पर भूमि की खरीद कर लोक निर्माण विभाग की हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम(एचएसआरडीसी) के नाम रजिस्ट्री करा दी है। बृहस्पतिवार को अब टेंडर लगा दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के पास कम थी जमीन
सोहना आरओबी को चार लेन बनाने के लिए 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री व बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआइटी के तत्कालीन विधायक नगेंद्र भडाना, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, पृथला के तत्कालीन विधायक टेकचंद शर्मा की मांग पर घोषणा की थी। योजना पर काम करने के लिए मौके पर लोक निर्माण विभाग के पास जमीन कम थी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके लिए मौके पर निजी स्वामियों से जमीन खरीदी गई है। इनमें स्टार वायर इंडिया उद्योग भी शामिल है। स्टार वायर इंडिया अब तक पुल को चार लेन बनाने के लिए जमीन नहीं दे रहा था। पिछले दिनों इस मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय में उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
भूमि को खरीद कर एचएसआरडीसी के नाम करा दिया
बैठक में उपायुक्त ने विधायक को 31 मार्च तक सभी बाधाओं को दूर कर टेंडर लगाने का आश्वासन दिया था। प्रशासन ने सबसे बड़ी बाधा स्टार वायर इंडिया लिमिटेड से जमीन खरीद कर दूर कर दी है। प्रशासन ने भूमि को उद्योग से खरीद कर एचएसआरडीसी के नाम करा दिया है।
पुल के चार लेन बनने पर होगा आवागमन सुगम
सोहना आरओबी के चार लेन बनने से औद्योगिक क्षेत्र 24,25,55, 56, राजीव कॉलोनी, सरूरपुर के औद्योगिक क्षेत्र से माल लेकर आने-जाने वाले वाहनों को लाभ मिलेगा। उन्हें पुल पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Faridabad News: कचरे में शहर...कहां खोए हुए हैं अधिकारी; सवाल-जवाब में कई खुलासे
इसके साथ जाम के कारण जो लोग एनआइटी की मार्केट में आते थे, वह अब सीधे बल्लभगढ़ की मार्केट से खरीददारी करने जाएंगे। यहां के दुकानदारों का भी व्यवसाय बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में 'ट्रिपल मेट्रो' का बिछेगा जाल, दिल्ली समेत तीन राज्यों के लाखों लोगों को होगा फायदा
सोहना आरओबी को चार लेन बनाने में अब किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं है। विधायक से पुल का टेंडर लगाने के लिए 31 मार्च तक समय दिया था। इसका टेंडर बृहस्पतिवार 20 मार्च को लगा दिया जाएगा। - आदित्य देशवाल, उपमहाप्रबंधक एचएसआरडीसी
![]()
(मूलचंद शर्मा। जागरण आर्काइव)
सोहना आरओबी को दो लेन बनाने का काम 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से आधारशिला रखवा कर शुरू कराया था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सभी अड़चनों को दूर करा दिया गया है। पुल को चार लेन बनाने का काम भी जल्दी शुरू हो जाएगा। - मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक बल्लभगढ़
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।