Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर के पास हुई फायरिंग, मचा हड़कंप; जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 08:53 AM (IST)

    फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर के पास सड़क पर कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। आशंका है कि सोमवार देर रात स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग में किसी के घायल होने की अभी सूचना नहीं है। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Hero Image
    केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर के पास फायरिंग। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के घर के पास सड़क पर कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस का एक खोखा बरामद किया है।

    वहीं, आशंका है कि सोमवार देर रात स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग में किसी के घायल होने की अभी सूचना नहीं है। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    बताया गया कि इस दौरान गोली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के एक कर्मचारी के कान को छूकर निकल गई। कर्मचारी के कान में लोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस की जांच में पता चला कि सोमवार देर रात बाइक सवार की कार से टक्कर हो गई थी। इसके बाद कार चालक से उसकी बहस हो गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की गई। 

    ये था पूरा मामला

    कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की मदद करना एक युवक को भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने गोली चला दी जो मदद करने वाले युवक के कान को भेदते हुए निकल गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर आई और छानबीन की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को मौके से कारतूस बरामद हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय के समीप हुई। थाना सेक्टर-31 में तिरखा कालोनी बल्लभगढ़ में रहने वाले रिंकू ने दी शिकायत में बताया कि वह शादियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं।

    पुलिस के अनुसार, सोमवार आधी रात के बाद वह एक शादी में अपना काम खत्म कर अपने साथी सोहना के निवासी मनोज के साथ सेक्टर-28 में मकान नंबर-1299 के पास खड़े थे। तभी एक स्विफ्ट कार तेजी से आई। उसने एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर गया। यह देख वह और उसका दोस्त बाइक वाले के पास पहुंचे और उसे उठाया। तभी कार में से दो युवक उतरे और उन्हें गाली देने लगे।

    यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे नाराज या नहीं, शिवसेना ने बताया; केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी व अमित शाह को उनके बारे में सोचना चाहिए

    उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाली और हवाई फायर कर दिया। दूसरी गोली सीधे उसके ऊपर चला दी। गोली कान पर लगी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। दोनों हमलावर इसके बाद भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर से आरोपितों का पता लगाने में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- Manipur Violence: NIA ने शुरू की मणिपुर में हिंसा से जुड़े इन तीन मामलों की जांच, शाह ने दिया तुरंत एक्शन का आदेश