Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद के लोगों में हाहाकार, नहीं मिल रहा इन समस्याओं का कोई समाधान

    By deepak pandey Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 13 Apr 2025 03:27 PM (IST)

    फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में बारिश से पहले ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर हो गई है। वार्ड-6 के लगभग 100 परिवार पिछले 15 दिनों से गंदे पानी से परेशान हैं गलियों में सीवर का पानी घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। निगम का कहना है कि जल्द ही सफाई कार्य शुरू किया जाएगा।

    Hero Image
    वार्ड-6 के 100 से अधिक परिवार सीवर ओवरफ्लो से परेशान। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बारिश आने से पहले ही शहर में कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। वार्ड-6 के लोग भी पिछले 15 दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। सात से आठ गलियों में रहने वाले करीब 100 परिवार गंदे पानी के कारण परेशान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय कॉलोनी की कई गलियां सीधे सोहना रोड से जुड़ती हैं। इन गलियों में सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि अस्थायी समाधान से कुछ हासिल नहीं होगा। शिकायत करने पर कर्मचारी भेजे जाते हैं, लेकिन वे भी औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं।

    काफी पुरानी हो चुकी है सीवर लाइन

    संजय कॉलोनी में करीब 25 साल पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी। ऐसे में सभी सीवर लाइनें पुरानी हो चुकी हैं। इन लाइनों की पूरी तरह सफाई की जरूरत है। लेकिन निगम सीवर लाइन को बंद करके पानी निकासी की व्यवस्था करता है। जिससे लाइन बार-बार चोक हो जाती है।

    संजय कॉलोनी में अधिकांश गलियों में सीवर लाइन जाम है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। गंदा पानी उनके कपड़ों पर भी गिर रहा है।

    -प्रवीण यादव, वार्ड-6

    हर रोज बकेट मशीन से सीवर की सफाई की जा रही है। हर रोज सीवर ओवरफ्लो की 20 से 25 शिकायतें मिल रही हैं। सोहना रोड को जोड़ने वाली संजय कॉलोनी की गलियों में सीवर लाइनों की सफाई की जा रही है।

    -गायत्री देवी, पार्षद, वार्ड-6

    सीवर लाइन की सफाई का काम किया जा रहा है। बारिश आने से पहले सभी सीवर लाइन और नालों की सफाई कर दी जाएगी। संजय कॉलोनी की सभी गलियों में जहां सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, वहां सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।

    -पद्म भूषण, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

    यह भी पढ़ें: Namaste Yojana: नमस्ते योजना के तहत इन कर्मचारियों को मिलेगा फ्री इलाज, रजिस्ट्रेशन शुरू