Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime News: गांव के झगड़े से अपराध की दुनिया तक पहुंचा नीरज, कौशल गिरोह का मास्टरमाइंड

    By Harender NagarEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 11:31 AM (IST)

    गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के घर मंगलवार को एनआइए के छापे के बाद जिले में कई तरह की चर्चाएं हैं। गैंगस्टरों के प्रति उसके गांव जाति दोस्तों व रिश्तेदारों में एक सहानुभूति का भाव रहता है। नीरज की तलाश हरियाणा के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी है।

    Hero Image
    गांव के झगड़े से अपराध की दुनिया तक पहुंचा नीरज, कौशल गिरोह का मास्टरमाइंड

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के घर मंगलवार को एनआइए के छापे के बाद जिले में कई तरह की चर्चाएं हैं। गैंगस्टरों के प्रति उसके गांव, जाति, दोस्तों व रिश्तेदारों में एक सहानुभूति का भाव रहता है। एनआइए के छापे के बाद यह साफ हो गया है कि बदमाशों के इन गिरोह का आतंकवादियों के साथ गठजोड़ है तो सहानुभूति का यह भाव अब खत्म होता दिख रहा है। नीरज की तलाश हरियाणा के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी है। पुलिस के पास पुख्ता इनपुट है कि नीरज इस समय हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर कौशल गिराेह का मास्टरमाइंड बना हुआ है। वही इस गिरोह की कमान संभाल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Faridabad Crime: लिव-इन पार्टनर के चरित्र पर शक हुआ तो चुन्नी से गला घोंटा, शव को कमरे में बंद कर हुआ फरार

    विकास माले से मिली थी पुलिस काे अहम जानकारियां:

    26 जून 2019 को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या की गई थी। इस मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दुबई से डिपोर्ट कराकर कौशल को गिरफ्तार किया था। जून 2022 में क्राइम ब्रांच ने हत्या में शामिल शूटर विकास उर्फ माले को गिरफ्तार किया था। उसने क्राइम ब्रांच को नीरज के बारे में अहम जानकारी दी। विकास चौधरी हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार नीरज ही था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था। करीब एक साल पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया, तभी से फरार है। विकास उर्फ माले ने क्राइम ब्रांच को बताया है कि कौशल जेल में रहकर अपना गैंग आपरेट कर रहा है। उसने जेल से उसे नीरज की बात मानने के लिए कहा था। विकास चौधरी की हत्या के बाद माले ने हरियाणा, पंजाब और यूपी में सात लोगों की हत्या की। इसके लिए उसे नीरज ने ही निर्देश दिए थे। कई मामलों में नीरज ने उसे हथियार उपलब्ध कराए थे।

    यह भी पढ़ें - Faridabad News: अदालत ने कल्पना चावला सिटी पार्क को बताया प्रशासन की जमीन

    गांव के झगड़े में जेल गया, गैंगस्टर बनकर निकला:

    क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि नीरज पहले एक सामान्य व्यक्ति की तरफ जीवन जीता था। साल 2016 में नीरज का अपने गांव में ही किसी से झगड़ा हो गया था। इस मामले में वह कुछ समय नीमका जेल में बंद रहा था। वहां उसकी मुलाकात टेकचंद खेड़ी से हुई। इसके बाद से वह टेकचंद के साथ जुड़ गया और अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद नीरज भौंडसी जेल में बंद हुआ। वहां उसकी मुलाकात कौशल के गुर्गों से हुई। इसके बाद वह कौशल के साथ जुड़ गया। कौशल गिरोह को फरीदाबाद में एंट्री भी नीरज ने ही दिलाई। उसने ही टेकचंद और सचिन खेड़ी को कौशल से मिलाया। इसके बाद तीनों ने विकास चौधरी हत्याकांड की भूमिका रची।