Faridabad में नगर निगम का ताबड़तोड़ एक्शन, टैक्स नहीं चुकाने पर सील हुआ ये फेमस स्कूल
फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले बड़े संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नारायणा ई टेक्नो स्कूल को 10 लाख टैक्स नहीं चुकाने पर निगम ने सील कर दिया। अलग-अलग जोन में विभिन्न दुकान-मकानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। आगे विस्तार से जानिए आखिर कौन-कौन से संस्थान सूची में हैं।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले बड़े संस्थान निशाने पर हैं। निगम ने ऐसे बकायेदारों की सूची बना कर उन्हें सील करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नारायणा ई टेक्नो स्कूल को 10 लाख टैक्स नहीं चुकाने पर निगम ने सील कर दिया। अलग-अलग जोन में विभिन्न दुकान-मकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
145 करोड़ रुपये ही टैक्स वसूल हो पाया
नगर निगम ने 2024-25 में 163 करोड़ रुपये का प्रापर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक 145 करोड़ रुपये ही टैक्स वसूल हो पाया। पूरी औद्योगिक नगरी में कुल 5.77 लाख यूनिट हैं। नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सभी जोन के क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों को आदेश दिया है कि पांच लाख से अधिक वाले बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया जाए, ताकि निगम को राजस्व हासिल हो सके।
नगर निगम ने ऐसे 50 बड़े बकायेदारों की लिस्ट भी तैयार की है। सीलिंग की लेकर निगम की ओर से पांच टीम गठित की गई हैं। सीलिंग अभियान के चलते ही बृहस्पतिवार को नारायणा ई टेक्नो स्कूल को सील कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: आंखों के सामने उजाड़ दिया आशियाना, रोती रही महिला; पर जमकर गरजा बुलडोजर
निगम के क्षेत्रीय कराधान शाखा के अनुसार, स्कूल को टैक्स चुकाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद स्कूल की ओर से टैक्स जमा नहीं कराया गया। इसके साथ ही ओल्ड फरीदाबाद और एनआइटी जोन में पांच-पांच यूनिटों को सील किया गया।
किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। सीलिंग अभियान जारी रहेगा। - स्वप्निल पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।