Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haryana News: फरीदाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, शहर की दो और सड़कें होंगी स्मार्ट

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 02:54 PM (IST)

    फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दो और सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घर और कार्यालय के सामने वाली इन सड़कों को बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। इन सड़कों पर विशेष परत डाली जाएगी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे फुटपाथ बनेंगे और ऑटोमैटिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

    Hero Image
    शहर में 18.10 करोड़ की लागत से दो सड़कें बनेंगी स्मार्ट। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की दो और सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। यह दोनों सड़कें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के घर, कार्यालय के सामने हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इन दोनों सड़कों को स्मार्ट बनाने की सिफारिश स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अधिकािरियाें से की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने स्वीकृति दे दी है। साथ ही दोनों सड़कों को बनाने का बजट 18.10 करोड़ रुपये तय कर इसे भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द दोनों सड़कों का काम शुरू हो जाएगा।

    बता दें चंडीगढ़ में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद थे। इसी बैठक में इन दोनों काम को स्वीकृति दी गई है।

    यहां हैं दोनों सड़कें

    बड़खल चौक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक शहर की पहली स्मार्ट रोड बन चुकी है। इसी सड़क से केंद्रीय राज्य मंत्री का निवास व कार्यालय वाली सड़क कनेक्ट है। इसे सेक्टर-28 की मेन रोड कहा जाता है। इसी रोड पर आगे टी प्वाइंट के दाएं-बाएं भी शनि मंदिर वाली सड़क है। दोनों सड़कें 1700 मीटर लंबी हैं।

    ऐसे बनेंगी स्मार्ट

    इन सड़कों पर विशेष परत डाली जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फुटपाथ बनेंगी व आटोमैटिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। किनारे पर जगह-जगह बेंच लगाए जाएंगे। सड़क किनारे भूमिगत बिजली की तारें डालने की भी योजना है। बिजली की हाईटेंशन और खंभों पर जा रही बिजली की लाइनों को भूमिगत किया जाएगा।

    दोनों सड़कों के बजट को मंजूरी दी गई है। साथ ही सड़क बनाने वाले ठेकेदार को हिदायत दी है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे दोनों सड़कें बनाएं। देरी के लिए संबंधित ठेकेदार और अधिकारी जिम्मेदार होंगे। निर्माण में गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा।

     विपुल गोयल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री

    दोनों सड़कों पर काम शुरू कराने को लेकर जल्द ठेकेदार संग बैठक की जाएगी। बची हुई औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि काम सही प्रकार से हो। इसके लिए ठेकेदार को हिदायत दी जाएगी। तय समय पर दोनों सड़कें बन जाएंगी।

     रमेश बागड़ी, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी

    यह भी पढ़ें: Faridabad News: बढ़ेगी हरियाली, पार्कों में लगेंगे मिनी एसटीपी; अमेरिकी तकनीक का होगा इस्तेमाल