Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह बढ़ा रहा पानी तो पेजयल आपूर्ति होगी ठप, फरीदाबाद में यमुना के बढ़ते जल स्तर से खतरे में रेनीवेल

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 03:52 PM (IST)

    फरीदाबाद में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से रेनीवेल को खतरा हो गया है। कई रेनीवेल पानी में डूब गए हैं जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। अधिकारी आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जल स्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो सकती है। 2023 में बाढ़ के कारण रेनीवेल डूब गए थे जिससे काफी नुकसान हुआ था।

    Hero Image
    यमुना का जल स्तर बढ़ने से कई रेनीवेल खतरे में आ गए हैं। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। यमुना नदी का लगातार बढ़ रहे जल स्तर से रेनीवेल को खतरा पैदा हो गया है। अभी भी नदी का पानी कई रेनीवेल की चहारदीवारी तक पहुंच गया है। कई रेनीवेल के रास्ते में नदी का पानी भरा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार सुबह यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। ऐसी स्थिति में रेनीवेल के अंदर पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो पेयजल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

    हालांकि फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पेयजल सप्लाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी, लेकिन बुधवार को यमुना का जल स्तर बताएगा कि क्या होगा।

    2023 में बाढ़ की वजह से सभी रेनीवेल पानी में डूब गए थे। कई दिन बाद इन्हें चालू किया जा सका था। कई रेनीवेल की मशीनरी खराब हो गई थी।

    200 एमएलडी पानी आता है रेनीवेल से

    यमुना नदी किनारे लगे हुए 22 रेनीवेल से करीब 200 एमएलडी पानी शहर में सप्लाई होता है। मोठूका, घरोड़ा, मंझावली, कांवरा,भूपानी, ददसिया, कबूलपुर में रेनीवेल हैं।

    150 से अधिक ट्यूबवेल से पानी आता है। प्राधिकरण के एसडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल खतरा नहीं है। बुधवार और बृहस्पतिवार को तय होगा कि रेनीवेल को नुकसान होता है या नहीं।

    अभी रेनीवेल तक पानी पहुंच गया है लेकिन पेयजल सप्लाई बंद नहीं हुई है। सभी रेनीवेल पर जनरेटर रखवा दिए गए हैं। पांच से सात दिन के लिए पर्याप्त डीजल भी मौके पर मौजूद है।

    यदि बाढ़ आई तो बिजली सप्लाई बंद करा दी जाएगी और जनरेटर से रेनीवेल चालू रखे जाएंगे। क्योंकि शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीे होनी चाहिए। इसका पूरा प्रयास रहेगा।

    यह भी पढ़ें- यमुना में बाढ़ आने की आशंका से प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने दौरा कर लिया जायजा