Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की खबर का असर, फरीदाबाद में बनने लगी नई सड़क; लोगों को मिलेगी राहत

    फरीदाबाद में बारिश से धंसी सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। सेक्टर-12-15 की सड़कों पर तारकोल डाला गया है जबकि अन्य जगहों पर मलबा डाला गया है। अमृता अस्पताल के सामने धंसी मास्टर रोड पर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

    By Parveen Kaushik Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 18 Aug 2025 05:08 PM (IST)
    Hero Image
    धंसी हुई सड़कों को दुरुस्त करना शुरू। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में वर्षा की वजह से जगह-जगह धंसी हुई सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है। सेक्टर-12-15 की डिवाइडिंग सड़क जहां-जहां से धंस रही थी, वहां तारकोल वाला मिक्सचर डाल दिया गया है। वर्षा का मौसम समाप्त होने पर यहां स्पेशल रिपेयर की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा अन्य जगह भी मलबा डाल दिया गया है। याद रहे रविवार को दैनिक जागरण में धंस रही सड़कें, खड़े हो रहे सवाल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और तुरंत काम शुरू करा दिया गया। अब इन सड़कों से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल गई है। लोगों ने दैनिक जागरण का धन्यवाद भी किया है।

    धंस गई थी मास्टर रोड

    बृहस्पतिवार रात को अमृता अस्पताल के सामने बड़ा हादसा होने से बच गया था। धंसी हुई मास्टर रोड की वजह से आटाे पलट गया था। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्र रहा कि मौके से राहगीर गुजर रहे थे, उसे तुरंत समय रहते पास के अमृता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसे काफी चोट लगी थी। तीन दिन तक उसकी हालत स्थिर रही थी। मौके पर आठ फुट गहरा गड्ढा हो गया था। अब इस गड्ढे में मलबा डाल दिया गया है।

    अमृता अस्पताल के सामने वाली मास्टर रोड सालभर से जर्जर है। अब इस सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद में चार दिन पहले अमोलिक चौक के पास मास्टर रोड धंस गई थी। यहां भी मलबा डलवा दिया गया है। खेड़ी पुल से लेकर यमुना नदी पर बने मंझावली पुल तक लोक निर्माण विभाग ने बनाई सड़क कई जगह से धंस गई थी, वहां मिट्टी डाल दी गई है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के इस जिले में बाढ़ का खतरा, यमुना नदी में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी; अलर्ट मोड पर अफसर

    सवाल यह है कि अधिकारी पहले ही ध्यान क्यों नहीं रखते। वह तो केवल हादसा होने का इंतजार करते रहते हैं। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया का कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में कई जगह सोसायटी का गंदा पानी मास्टर रोड पर डाला जा रहा है। इसलिए मास्टर रोड जल्दी टूट जाती है और धंस भी जाती है। अमृता अस्पताल के सामने मास्टर रोड का ऐसा ही हाल है।