Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा के इस जिले में बाढ़ का खतरा, यमुना नदी में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी; अलर्ट मोड पर अफसर

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 01:26 PM (IST)

    सोनीपत में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जिला प्रशासन अलर्ट पर है। 17 अगस्त को 116686 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके अगले 36-40 घंटों में सोनीपत पहुंचने की आशंका है। निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Hero Image
    36-40 घंटे में पानी सोनीपत की सीमा में पहुंचेगा।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी दी कि 17 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे तक बैराज से लगभग 1,16,686 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी अगले 36 से 40 घंटों में सोनीपत जिले की सीमा में प्रवेश करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। उपायुक्त ने बताया कि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और यमुना नदी के जलस्तर पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अब किसानों को फसलों का पंजीकरण कराते समय बताना होगा, पराली प्रबंधन करेंगे या नहीं?

    डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या कठिनाई आने पर तुरंत प्रशासन से संपर्क करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।