विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब प्रॉपर्टी ID बताएगी आपके घर का पता, टैक्स वसूलने आएंगे निगम अधिकारी; नया मोबाइल एप लॉन्च

Published: Wed, 13 Aug 2025 08:42 PM (IST)

फरीदाबाद नगर निगम ने एक नया मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया है जिससे प्रॉपर्टी आईडी के जरिए बकायादारों को ढूंढना आसान ...और पढ़ें

अब आइडी डालते ही प्रापर्टी का रास्ता दिखाएगी एप्लीकेशन, कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग। फाइल फोटो
अब आइडी डालते ही प्रापर्टी का रास्ता दिखाएगी एप्लीकेशन, कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग। फाइल फोटो

HighLights

  1. नया मोबाइल एप से बकायादारों को ढूंढना हुआ आसान |
  2. प्रॉपर्टी आईडी से मिलेगी बकायादारों की लोकेशन |
  3. कर्मचारियों को दिया गया एप चलाने का प्रशिक्षण |

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अब बकायेदारों का घर खोजने के लिए निगम कर्मचारियों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि निगम की ओर से ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन को शुरू किया गया। जिसमें बिना मोबाइल नंबर के केवल प्रॉपर्टी आइडी के जरिए किसी भी प्रॉपर्टी यूनिट को ट्रैक किया जा सकेगा।

बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों को मोबाइल एप्लीकेशन चलाने को लेकर ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा भी मौजूद रही। नगर निगम के पास तीन लाख प्रॉपर्टी आइडी ऐसी है। जिनमें मोबाइल नंबर गलत है। या फिर हैं नहीं।

ऐसे में निगम इन प्रॉपर्टी आइडी में न गलतियां दुुरुस्त कर पा रहा है और न ही इनसे प्रॉपर्टी टैक्स वसूल पा रहा है। जिससे सत्यापन का काम भी प्रभावित हो रहा है। निगम की ओर से तैयार किए गए एप्लीकेशन में प्रॉपर्टी आइडी को डाला जाएगा।

प्रॉपर्टी आइडी नंबर डालते ही एप्लीकेशन अपने आप लोकेशन बताने लगेगा। ट्रेनिंग सेशन में टैक्स विभाग के सभी जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारी टैक्स विभाग के सभी चेकर और मेकर के अलावा निरीक्षकों ने भाग लिया और आइटी सेल द्वारा बताए गए टिप्स और नए फार्मूलों को समझा।

निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने कहा कि नई आइडी बनाने, प्रॉपर्टी आइडी की गलतियों को दुरुस्त करने को लेकर एप्लीकेशन काफी मददकारी साबित होगा। -