Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया अजीबोगरीब अभियान; एक भी नहीं आया हाथ

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:45 PM (IST)

    फरीदाबाद पुलिस ने नेहरू कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन सोशल मीडिया पर जानकारी लीक होने से तस्कर फरार हो गए। एसीपी क्राइम अमन यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसकी लाइव जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही थी। बड़खल विधायक ने पहले नशा तस्करों का मुद्दा उठाया था। बाद में पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    नेहरू कॉलोनी में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाती पुलिस। सौ. स्थानीय निवासी

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को नेहरू कालोनी में कुछ अजब गजब सर्च अभियान चलाया। तस्करों पर सर्च अभियान की जानकारी पुलिस की ओर से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर लीक कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिससे कई यूट्यूबर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंचकर पूरे सर्च अभियान की जानकारी लाइव चलाने लगे। इसके बाद एसीपी क्राइम अमन यादव के नेतृत्व में पहुंच पुलिस टीम ने पूरी नेहरू कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया।

    इस दौरान इंटरनेट मीडिया पर सर्च अभियान को लेकर एक एक जानकारी लाइव आती रही। जिसका परिणाम यह निकला कि पुलिस को वहां पर एक भी नशा तस्कर नहीं मिला।

    रेड फेल होने के बाद पुलिस दबे पांव कॉलोनी से निकल गई। शाम तक पुलिस प्रवक्ता से लेकर बड़े अधिकारी तक सर्च अभियान को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे।

    बड़खल विधायक ने नशा तस्करों को लेकर उठाया था मुद्दा 

    बड़खल विधायक धनेश अदलखा की ओर से नेहरू कॉलोनी में रहने वाले नशा तस्करों को लेकर मुद्दा उठाया गया था। कॉलोनी में तोड़फोड़ करने को लेकर नशा तस्कर भी बड़ी वजह बताए गए थे। वहीं विरोध में अलग-अलग जगहाें पर बोर्ड भी लगाए गए थे।

    ताकि पुलिस भी नेहरू कॉलोनी में नशे की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करे। सर्च अभियान को लेकर एसीपी अमन यादव ने बताया कि पुलिस ने शाम के समय दोबारा अभियान चलाया। जिसमें एक महिला को 400 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।

    यह भी पढ़ें- 'एक सप्ताह में हटा लें निर्माण', अवैध कब्जों को हटाने के लिए HSVP ने दिया नोटिस; लोगों में मचा हड़कंप