Faridabad News: शराब पीकर करता था झगड़ा, इसलिए पिता और भाईयों ने मार डाला; पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद के आदर्श नगर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पहले बेटे की हत्या की और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था। जांच में पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर परिवार में झगड़ा करता था जिसके कारण उसकी हत्या हो गई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या बताने के मामले में पुलिस ने आरोपित एवं मृतक के पिता सहित मृतक के दोनों भाई को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना आर्दश नगर में दर्ज हुआ था। वारदात 15 सितंबर की देर रात की है। सुभाष कालोनी में रहने वाले कृष्ण की मौत हो गई थी।
उसके घरवालों ने कृष्ण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बताया था। कृष्ण के शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी थाना आदर्श नगर की टीम को सूचना मिल गई। पता चल गया था कि कृष्ण की उसके पिता व दोनों भाइयों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है।
इस पर थाना आर्दश नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता धनीराम, भाई सूरज व सुदामा को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक कृष्ण शराब पीने का आदी था तथा शराब पीने के बाद वह घर में अक्सर पिता व भाईयों के साथ झगड़ा करता था।
15 सितंबर की रात को भी वह शराब पीकर घर आया था तथा झगड़ा करने लगा। जिस पर सुदामा, सूरज व उसके पिता ने कृष्ण के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। आत्महत्या दिखाने के लिए कृष्ण के शव को फंदे से लटका दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।