Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM फ्लाइंग ने बिना परमिट के चल रही सात बस पकड़ी, 1.47 लाख का लगाया जुर्माना; नहीं मिले वैद्य परमिट

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:53 PM (IST)

    मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बल्लभगढ़ में आरटीए कर्मचारियों के साथ मिलकर बिना परमिट चल रही सात बसों को पकड़ा। इन बसों पर 1 लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें पता चला कि अवैध बसें हरियाणा रोडवेज को राजस्व का नुकसान पहुंचा रही हैं। मथुरा-आगरा जा रही इन बसों के चालकों और कंडक्टरों के पास वैध परमिट नहीं थे।

    Hero Image
    सीएम फ्लाइंग ने बिना परमिट के चल रही सात बस पकड़ी।

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना परमिट के चलने वाली सात बसों को आरटीए के कर्मचारियों के साथ छापा मार कर पकड़ा है। इन पर एक लाख 47 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम फ्लाइंग को मुखबिर ने बताया कि बस अड्डा बल्लभगढ़ से काफी प्राइवेट बस बिना किसी की अनुमति के अवैध रूप से चल रही हैं। इससे हरियाणा रोडवेज को मिलने वाले सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। आरटीए स्टाफ के साथ मिल कर जांच की जाए तो अवैध रूप से चलने वाली बसों को काबू किया जा सकता है।

    सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग ने आरटीए स्टाफ के साथ मिल कर बल्लभगढ़ बस अड्डा के सामने से मथुरा, आगरा की तरफ सवारी ढोने वाली प्राइवेट बसों का अचानक निरीक्षण किया। ऐसी सात बसों की जांच की। इन बसों के कंडक्टर व चालक मथुरा-आगरा की आवाज लगाकर सवारियों को बैठा रहे थे।

    कंडक्टर और चालकों को दबोच लिया

    सीएम फ्लाइंग और आरटीए के कर्मचारियों ने मथुरा, आगरा की बोली लगाकर सवारियों को बैठाने वाले कंडक्टर व चालकों को दबोच लिया। जब इन से सवारियों को बैठाने के बारे में वैध परमिट दिखाने के लिए कहा तो इनके पास कोई परमिट नहीं था। इस संबंध में आरटीए की टीम ने आनलाइन चालान करते हुए हर गाड़ी पर प्रत्येक बस पर का 21 हजार रुपये का चालान किया। इस तरह यह राशि एक लाख 47 हजार जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के कचरे पर 30 सितंबर से रोक, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर नहीं किया जा सकेगा डंप

    comedy show banner
    comedy show banner