Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना के बढ़े जलस्तर से बुढ़िया नाला टूटा, रिहायशी कॉलोनी में पानी भरने से बढ़ी मुश्किलें

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 01:02 PM (IST)

    फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बुढ़िया नाला लबालब हो गया है जिससे आसपास के इलाके में पानी फैल गया है। भूपानी और अल्लीपुर तिलोरी में नाला टूटने से खेतों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। ग्रामीणों में चिंता है क्योंकि नाले का पानी रास्तों पर भर गया है। सिंचाई विभाग अस्थायी समाधान करने में जुटा है लेकिन नाले की मरम्मत बाद में की जाएगी।

    Hero Image
    यमुना के बढ़े हुए जलस्तर से बुढ़िया नाला टूटा। जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बुढ़िया नाला लबालब हो गया है। नाले के दाएं-बाएं भी काफी पानी भरा हुआ है। भूपानी में सतयुग दर्शन कॉलेज के सामने और अल्लीपुर तिलोरी में नाला टूट है। आसपास के खेतों व रिहायशी कॉलोनी की ओर पानी फैल गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना नदी के लगातार बढ़ते जा रहे जलस्तर की वजह से दिक्कत लगातार बढ़ रही है। यदि और जलस्तर बढ़ा तो नाला कई जगह से टूट सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर कटाव रोकने की कोशिश की जा रही है।

    बताया गया कि पानी का बहाव तेज होने और लगातार बढ़ने की वजह से दिक्कत हो रही है। नाले का पानी अब गांव को गांव से जोड़ने वाले रास्तों पर भी भर गया है। ग्रामीण चिंतित हैं। अरावली पहाड़ी से लेकर यमुना नदी तक करीब 18 किलोमीटर लंबा बुढ़िया नाला है। ये नाला यमुना नदी में गिरता है। अब इसी नाले में यमुना नदी का पानी बैक मार रहा है। इसी वजह से नाला ओवरफ्लो हो रहा है। भूपानी, नचौली, रिवाजपुर गांव तक पानी टक्कर मारने लगा है।

    यह भी पढ़ें- यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से कई गांवों में हालात खराब, खेतों में फंसे हजारों किसान

    दाे साल पहले भी हुआ था ऐसा हाल

    1978 और 2023 के बाद यमुना नदी में इतना अधिक पानी देखा गया है। तब भी कई जगह से नाला टूट गया था। स्थानीय गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि इतना पानी कभी नहीं देखा।

    सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि नाले कच्चा है। इसलिए यह अधिक पानी सहन नहीं कर सकता।। इसकी मरम्मत बाद में की जाएगी। फिलहाल अस्थायी समाधान कर रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner