विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: बाल सुधार गृह में रहने के बावजूद नहीं सुधरा, जमानत पर बाहर आने के बाद नाबालिग फिर किया दुष्कर्म

Published: Fri, 06 Jun 2025 06:12 PM (IST)

फरीदाबाद में बाल सुधार गृह से जमानत पर बाहर आए आरोपित ने नाबालिग लड़की के साथ फिर से दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

जमानत पर बाहर आने पर नाबालिग से दोबारा किया दुष्कर्म।
जमानत पर बाहर आने पर नाबालिग से दोबारा किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. दुष्कर्म के आरोपित को फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
  2. इससे पहले 2023 में उसी नाबालिग को बनाया था शिकार
  3. 31 मई को उसने नाबालिग लड़की के साथ दोबारा वारदात की

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: अपराधी को सजा इसलिए दी जाती है कि वह सबक ले और अपने गुनाह का पछतावा करे, लेकिन अगर अपराध करने के बाद भी कोई न सुधरे तो...।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है, जहां नाबालिग रहते हुए आरोपित ने दूसरे नाबालिग के साथ  अपराध किया। उसे बाल सुधार गृह गया, जहां रहते हुए वह इस वक्त वह बालिग हो चुका है।

मामले में जमानत मिलने के बाद बाल सुधार गृह से बाहर आते ही उसने वही अपराध अंजाम दिया, जो उसने पहले किया था। 

नाबालिग लड़की के साथ आरोपित ने फिर से किया दुष्कर्म

दुष्कर्म  के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद आरोपित ने जमानत पर बाहर आते ही नाबालिग के साथ फिर से दुष्कर्म की वारदात अंजाम किया।

दूसरी बार भी उसकी नाबालिग के साथ उसने दुष्कर्म का अपराध किया, जिसके साथ पहले गंदी हरकत करने पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।

महिला थाना सेंट्रल ने आरोपित को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पहला मामला वर्ष 2023 का है, जब वह एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म किया था। 

पहले किए गए अपराध में आरोपित के खिलाफ  मामला महिला थाना सेंट्रल में दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को फिर किया गया गिरफ्तार

इस मामले में आरोपित जनवरी 2024 में जमानत मिली और वह बाल सुधार गृह से जमानत पर बाहर आया था और इसके बाद से उसने फिर से नाबालिग लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया।

31 मई को वह नाबालिग लड़की को फिर से अपने साथ घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।

आरोपित का नाम राहुल है और वह बस्सा पाडा ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। अब आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एससी, एसटी एक्ट की धारा जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: अवैध पार्सल का डर दिखाकर 25.40 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, चार दिन की रिमांड पर लिया गया