Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad News: कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट पर जड़ा ताला, परेशान हुए लोग

    By Anil BetabEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 01:48 PM (IST)

    Faridabad News फरीदाबाद के नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह हड़ताल बृहस्पतिवार भी रहेगी। नगर निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ अनुबंध के तहत सेवा दे रहे लगभग 500 कर्मचारी पिछले सप्ताह से हड़ताल पर हैं।

    Hero Image
    फरीदाबाद में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। शहर पहले ही सीवर और सफाई के मामले में बदहाली से जूझ रहा है, उस पर अब नगर निगम कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल कर दी है। हड़ताल के चलते एनआइटी नगर निगम मुख्यालय, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ नगर निगम में काम के लिए आने वाले लोग परेशान रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम की हड़ताल से परेशान हुए लोग

    एनआईटी तीन नंबर कल्याण पुरी निवासी गजराज सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए थे, मगर निगम मुख्यालय के गेट पर ताला लगा था, इसलिए उन्हें निराश लौटना पड़ा। ऐसे ही खोरी गांव निवासी कमलेश भी प्लानिंग शाखा पुनर्वास योजना के तहत जानकारी लेने आई थी, मगर वह किसी अधिकारी से नहीं मिल पाई।

    क्या बोले शहर वासी

    सेक्टर 21 बी निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से सीवर लाइन जाम है। नगर निगम में शिकायत करने गए थे, मगर कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं मिला। कर्मचारियों ने बुधवार सुबह ही निगम मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया था। सभी कर्मचारी गेट पर आकर बैठ गए थे।

    पिछले सप्ताह से हड़ताल पर हैं 500 कर्मचारी

    नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह हड़ताल बृहस्पतिवार भी रहेगी। नगर निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ अनुबंध के तहत सेवा दे रहे लगभग 500 कर्मचारी पिछले सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इनमें 150 क्लर्क और 45 जेई के हड़ताल पर जाने से फील्ड के काम प्रभावित होने के साथ ही संपत्ति कर तथा जन्म मृत्यु प्रमाण केंद्र के काम पर भी असर पड़ रहा है।

    त्योहारी सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था हुई खराब

    ऐसे ही लगभग तीन हजार सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से त्योहारी सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव दशरथ ने कहा कि सरकार से मांग की गई है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर कर नगर निगम में नियमित किया जाए।

    नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान ने कही ये बात

    नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पालिकाओं औरअग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को शामिल न करने, 2014 की नीति के अनुसार सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन एवं अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई नियमित नियुक्ति करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने और समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दों पर हड़ताल की गई है।

    शिल्प कला से जुड़े रह कर बेटे को बनाया इंजीनियर, चार पीढ़ियों से चला आ रहा कृतियां बनाने का सिलसिला

    Faridabad: स्कूटी ठगने वाला गिरोह सक्रिय, महिला सहित दो के साथ वारदात