विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Flood News: फरीदाबाद में बाढ़ ने मचाई तबाही, 20 से ज्यादा गांवों का टूटा संपर्क; हर तरफ मचा हाहाकार

Published: Fri, 05 Sep 2025 01:38 PM (IST)

Faridabad flood update फरीदाबाद में यमुना में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है मोहना पुल के पास बागपुर में सड़क ...और पढ़ें

यमुना में आई बाढ़ से नदी पार के 15 गांव का संपर्क टूटा। जागरण
यमुना में आई बाढ़ से नदी पार के 15 गांव का संपर्क टूटा। जागरण

सुशील भाटिया, फरीदाबाद। Faridabad flood road collapse फरीदाबाद में यमुना में आई बाढ़ के कारण पानी का प्रवाह बहुत तीव्र गति से हो रहा है। बाढ़ के पानी ने शुक्रवार को मोहना पुल पार करके बागपुर के पास सड़क को ही पूरी तरह से तोड़ दिया है।

सड़क टूटने से फरीदाबाद-पलवल के 20 से अधिक गांवों का रोड कनेक्टविटी यानी संपर्क मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है। मोहना के उस पार यूपी का क्षेत्र पड़ता है और इनमें जेवर प्रमुख है। इस तरह से यूपी से भी पूरी तरह से संपर्क टूट गया है। इन गांव का मोहना पुल से आवागमन होता है और पुल पार करके सड़क है।

बताया गया कि सड़क टूटने से पलवल जिले के गांव बागपुर, सोलडा, भोलडा, राजपुर, दोस्तपुर, भूड़, नंगलिया, माला सिंह का फार्म, चंडीगढ़, शेखपुर आदि के ग्रामीण पूरी तरह से कट गए हैं। इसी तरह से अपने क्षेत्र के गांवों में मोहना, छांयसा, हीरापुर, जलाका, कुलैना, नरियाला, अटेरना, जवां, अटाली, नरहावली, गढ़खेड़ा, पन्हैड़ा खुर्द, पन्हैड़ा कलां आदि का संपर्क टूट गया है, हालांकि अभी नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है और इन गांवों के ग्रामीणों का इधर से उधर आवागमन वैसे ही रुका हुआ है। 

बताया कि जब जलस्तर कम हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी तो उसके बाद भी सड़क न होने से फरीदाबाद-पलवल के गांवों के ग्रामीणों का और उस पार यूपी के जेवर आदि गांवों के ग्रामीणों का इधर से उधर आवागमन नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- Yamuna Flood: दिल्ली में बाढ़ का कहर, अपनी ही झुग्गी में डूबने से युवक की मौत

जिला प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अभी तो बाढ़ जैसी स्थिति है, जब पानी का बहाव धीमा होगा और जलस्तर कम होगा, उसके बाद ही संबंधित सड़क वाली जगह की भराई की जाएगी और फिर सड़क बनाने बारे संज्ञान लिया जाएगा।