यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yamuna Flood: दिल्ली में बाढ़ का कहर, अपनी ही झुग्गी में डूबने से युवक की मौत
बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में यमुना के जलस्तर में वृद्धि के कारण जलमग्न झुग्गी बस्ती में एक दुखद घटना हुई। ...और पढ़ें

HighLights
- यमुना में जलस्तर बढ़ने से हादसा
- मिर्गी के दौरे से पानी में गिरा
- जहांगीरपुरी में युवक की डूबने से मौत
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद जलमग्न जहांगीरपुरी की झुग्गी बस्ती में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अपनी ही झुग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि युवक काफी समय से मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त था और जलभराव के बावजूद अपनी झुग्गी में रह रहा था। आरंभिक जांच में सामने आया है कि मिर्गी के दौरे के बाद युवक पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
युवक की पहचान जहांगीरपुरी ईई-ब्लॉक निवासी अरुण (26) के रूप में हुई। अरुण 18-20 साल से अपने स्वजन के साथ झुग्गी बस्ती में रह रहा था। वह बेरोजगार था। हादसे के समय उसके साथ कोई नहीं था।
यह भी पढ़ें- दरिया बनी राजधानीः अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, जलभराव से हाहाकार
वहीं, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को बाबू जगजीवनराम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
यह भी पढ़ें- Delhi Flood Alert: धराली जैसे हालात के खतरे में यमुना खादर, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
