Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Flood: यमुना में उफान से फरीदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 300 से ज्यादा मकानों में भरा पानी

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 12:06 PM (IST)

    यमुना नदी में उफान के कारण फरीदाबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली से सटे बसंतपुर में 300 से अधिक मकान पानी में डूब गए हैं जिससे लोग पलायन कर रहे हैं। 27 गांवों को संवेदनशील घोषित किया गया है और फसलें जलमग्न हो गई हैं। हरिद्वार जाने वाली बसें अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

    Hero Image
    बसंतपुर में लगातार पानी बढ़ रहा है। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। यमुना नदी में उफान से फरीदाबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली से सटे बसंतपुर की आबादी में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है।

    यहां अवैध रूप से कॉलोनी बसाई गई है जिसकी वजह से 300 से अधिक मकानों में पानी भर गया है। बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ रहे हैं। बसंतपुर में ही लोगों को रेस्क्यू करने का भी इंतजाम किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसडीआरएफ की टीम तैयारी में जुट गई है। बाढ़ के मद्देनजर 27 गांवों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिले के मोहना, छायंसा, चांदपुर, शाहजहांपुर, मंझावली, राजपुर कलां, अमीपुर, सिदौला, लालपुर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न हो गई।

    मोहना गांव में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से अपने पशु लेकर केजीपी एक्सप्रेसवे पर आए ग्रामीण।

    लोगों को दूल्हेपुर गांव के राहत शिविर में पहुंचाया गया है। ग्रामीण भेड़-बकरियों को लेकर राहत शिविर में पहुंचे। यमुना नदी किनारे सटे हुए साहुपुरा खादर में स्वास्थ्य विभाग टीम ने दौरा किया। मौके पर सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत ने लोगों से बात की और जरूरी दवा मुहैया कराने के बारे में कहा है।

    हरिद्वार की बस अस्थायी तौर पर बंद

    गंगा-यमुना नदियों में बाढ़ की स्थिति के कारण हरियाणा रोडवेज ने हरिद्वार जाने वाली बसों का संचालन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। बाढ़ आने और खराब मौसम को देखते हुए अब लोग हरिद्वार स्नान करने के लिए जा भी नहीं जा रहे हैं। सवारी न आने के कारण एसी बस खाली जा रही थी। इससे हरियाणा रोडवेज को खासा आर्थिक नुकसान हो रहा था।

    सवारियों के न आने के कारण स्थानीय अधिकारियों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष यह समस्या रखी। फरीदाबाद डिपो के यातायात प्रबंधक नवनीत बजाज ने बताया कि उच्च अधिकारियों के परामर्श पर हरिद्वार जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस को तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तब उच्च अधिकारियों से परामर्श करके बसों का दोबारा से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Noida Flood: यमुना में उफान से ग्रेटर नोएडा में बाढ़ का खतरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए 600 परिवार

    यह भी पढ़ें- Delhi Flood: लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद, 206.86 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर; सरकार अलर्ट

    बाढ़ प्रभावित लोगों की कांग्रेस हर संभव करेगी मदद

    यमुना में आई बाढ़ को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने प्रभावित क्षेत्र बसंतपुर-ईस्मालपुर का दौरा किया। उन्होंने यहां पर प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनकी इस आपदा के समय पार्टी की तरफ से खाद्य सामग्री, दवाई और जरूरी सामान की तरफ से मदद करने का आश्वासन दिया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आपदा में लोगों के साथ रहती है। सरकार और प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करे। उनके साथ मुख्य रुप से पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिंकू चंदीला, विनोद कौशिक भी साथ थे।

    वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता, बंटी चौधरी ने भी अलग से दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह सब उनके साथ हैं।