Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime: सदिंग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, गले पर मिले निशान; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 03:57 PM (IST)

    फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गले पर निशान मिले हैं और परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या क ...और पढ़ें

    Hero Image
    फरीदाबाद में सदिंग्ध अवस्था में मिला महिला का शव।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर कॉलोनी में रहने वाली महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला के स्वजन ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सारन थाना पुलिस का कहना है कि गले पर निशान मिले हैं। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुबारकपुर दिल्ली के रहने वाले चमन कुमार ने बताया कि उनकी बहन हैप्पी की शादी 2022 में जवाहर कॉलोनी में रहने वाले पुष्कर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बहन को परेशान करने लगी। इस बात की शिकायत उनकी बहन ने कई बार अपने मायके में की थी, लेकिन हर बार बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया जाता था।

    इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया

    शुक्रवार शाम को चमन कुमार को पुष्कर के पड़ोसियों ने सूचना दी कि हैप्पी की तबीयत खराब है। उसको इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमन अपने परिवार को लेकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचा। जहां पर हैप्पी का शव उनको सौंप दिया गया।

    मृतका के भाई के अनुसार उनकी बहन को सुसराल वालों ने गला घोटकर मारा है। घटना के बाद से ही ससुराल वाले घर में ताला लगाकर गायब है। सारन थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ेंः 'टॉयलेट में भी फोन साथ ले जाओ', छह दिनों तक 24 घंटे वीडियो कॉल; इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े तीन लाख ठगे