विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में 11 दिसंबर को बंद रहेगी OPD, मिक्सोपैथी का विरोध कर रहे हैं डॉक्टर

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2020 04:47 PM (IST)

आइएमए के मीडिया प्रभारी डा. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि यदि सरकार ने नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया तो 11 दिसंबर ...और पढ़ें

विरोध प्रदर्शन आइएमए के आह्वान पर आयोजित किया गया था।
विरोध प्रदर्शन आइएमए के आह्वान पर आयोजित किया गया था।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। मिक्सोपैथी के विरोध में मंगलवार को दोपहर 12 से दो बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी। इस दौरान जिले के निजी अस्पतालों एवं क्लीनिक के डॉक्टर ने नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया और मिक्सोपैथी को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन आइएमए के आह्वान पर आयोजित किया गया था।

जिला आइएमए की प्रधान डॉ पुनीता हसीजा ने बताया कि सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर आयुर्वेदिक डाक्टर को भी आपरेशन की अनुमति दी है। ऐलोपैाथी डॉक्टर के साथ गलत किया जा रहा है। एमबीबीएस की पढ़ाई में छात्रों को आपरेशन की प्रक्रिया बारे में सिखाया जाता है और पीजी कोर्स में बड़े स्तर सिखाई जाती है, जबकि आयुर्वेदिक डॉक्टर को आपरेशन संबंधी शिक्षा नहीं दी जाती है। ऐसे में उन्हें आपरेशन की अनुमति देना मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ है। सरकार ने उन्हें पीजी कोर्स में आपरेशन की शिक्षा देने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसके अलावा उन्हें आपरेशन में इस्तेमाल होने वाली दवा जैसे एनेस्थीसिया के बारे में भी जानकारी नहीं होती। यदि सरकार आयुर्वेदिक डॉक्टर को भी आपरेशन की अनुमति देना चाहती है, तो उन्हें नीट (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा) उत्तीर्ण करने एमबीबीएस करानी चाहिए, ताकि वह भी आपरेशन करने योग्य बन सकें।

11 दिसंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद

वहीं आइएमए के मीडिया प्रभारी डा. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि यदि सरकार ने नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया, तो 11 दिसंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रखी जाएंगी। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। ताकि गंभीर मरीजों को परेशनियों का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, जिले में भारत बंद का भी कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। जिले में रोजाना की तरह गतिविधियां सामान्य रहीं। हालांकि पुलिस सतर्क जरुर रही। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो