यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सावधान! सड़क पर लेन बदल कर ना चलें, आपको देख रहा ड्रोन; हो जाएगा भारी-भरकम चालान
Traffic Challan फरीदाबाद में सड़कों पर वाहन चलाने वाले जरा ध्यान दें। नहीं तो मोटा चालान कराने के लिए तैयार ...और पढ़ें

HighLights
- रहें संभलकर, ड्रोन देख रहा लेन चेंज करने वालों को।
- सोमवार को 24 वाहनों के किए गए चालान।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हाईवे पर लेन बदलकर चलने वाले भारी वाहनों पर अब यातायात पुलिस की नहीं ड्रोन द्वारा नजर रखी जा रही है। कई बार पुलिस को पता नहीं चलता कि वाहन चालक लेन ड्राइविंग नियम का पालन कर रहा है या नहीं लेकिन ड्रोन से सटीक पता लग जाता है।
ड्रोन से वाहन का फोटो भी तुरंत खींच लिया जाता है, इससे चालक के पास कोई बहाना भी नहीं होता। इसलिए पुलिस लगातार लेन बदलकर वाहन चलाने वालों के चालान कर रही है। सोमवार को ऐसे 24 वाहनों के चालान (Traffic Challan) किए गए।
समय-समय पर पुलिस चलाती है जागरूकता अभियान
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा ने बताया कि लेन बदलकर ड्राइविंग करने वालों की वजह से हादसे हो जाते हैं। इसलिए सख्ती बरती जा रही है। पुलिस यातायात प्रबंधन में तकनीकी का बेहतरीन उपयोग कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाती है।
यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरुक
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है, परंतु कुछ वाहन चालक यातायात नियमों की अवेहलना करते हैं। अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है।
