विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: बॉर्डर पर लगाए नाके, चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती; चुनाव को देखते एजेंसियां अलर्ट

Published: Tue, 03 Sep 2024 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2024 03:30 PM (IST)

Haryana Vidhan Sabha Chunav हरियाणा में आगामी 5 अक्तूबर को मतदान होना है। सारी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट ...और पढ़ें

Haryana Chunav 2024: वाहनों की जांच करती हुई पुलिस। फोटो जागरण
Haryana Chunav 2024: वाहनों की जांच करती हुई पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. चुनाव की तैयारी : बार्डर पर नाके लगाए, अर्धसैनिक बल तैनात।
  2. पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर रखी जा रही निगरानी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। (Haryana Election 2024) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सभी बॉर्डर पर इंटरस्टेट नाके लगा दिए हैं। अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है। जगह-जगह फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चुनाव में कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

दिन-रात पुलिस की तैनाती

चुनाव के दौरान नशा व शराब तस्करी रोकने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बॉर्डर पर पहरा बढ़ा दिया है। यहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस (Faridabad Police) द्वारा बदरपुर बॉर्डर, जैतपुर दिल्ली बॉर्डर, शूटिंग रेंज सूरजकुंड, मांगर भाटी माइंस, मोहना तथा मंझावली यमुना पुल सहित सात नाके लगाए गए हैं। यहां दिन-रात पुलिस तैनात है।

शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है। एक टीम एनआईटी जोन तथा दूसरी टीम बल्लभगढ़ व सेंट्रल जोन में शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। शराब के गोदाम के आस-पास चुनाव के मद्देनजर नाके लगाए गए हैं, जिससे पुलिस टीम शराब के आवागमन पर निगरानी रखेगी।

चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश

पुलिस (Haryana Police) ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपना शस्त्र जमा करवाने के लिए सूचित किया गया है। अभी तक 3119 शस्त्र धारकों ने अपने शस्त्र जमा करवाएं हैं। पुलिस प्रवक्ता ने शस्त्र धारकों से अनुरोध किया है कि वह अपना असलाह जमा करवाएं ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रह सके।

इसके साथ ही आमजन से अपील है कि चुनाव के दौरान नशा तस्करों व अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर पुलिस प्रशासन के कार्यों में मदद करें।

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: दो दिन बाद से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, पर्चा भरने की जगह तय