Bulldozer Action: अब फरीदाबाद में यहां गरजेगा बुलडोजर, नाले पर बने 50 निर्माण तोड़ेगा निगम
Bulldozer Action फरीदाबाद नगर निगम बारिश के मौसम में पानी की निकासी बेहतर करने के लिए नालों पर अतिक्रमण हटा रहा है। दयालबाग लकड़पुर के बाद अब नीलम फ्लाईओवर के दोनों ओर नाले पर बने 50 अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। निगम के अधिकारीयों ने जगह का निरिक्षण किया है। पहले दुकानों को नोटिस दिया जाएगा और सुनवाई के बाद निर्माण तोड़ने का काम शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Bulldozer Action फरीदाबाद में नगर निगम नालों पर अतिक्रमण का लगातार सफाया कर रहा है, ताकि वर्षा के समय पानी निकासी बेहतर तरीके से हो सके।
पिछले माह निगम ने दयालबाग लकड़पुर में स्थित नाले पर कब्जा करके बनाए गए 20 से अधिक निर्माण को तोड़ दिया था। अब निगम नीलम फ्लाईओवर के दोनों तरफ नाले पर कब्जा करके बनाए गए 50 निर्माण को तोड़ेगा। इसको लेकर निगम संयुक्त आयुक्त हितेंद्र शर्मा, जेडटीओ विकास कन्हैया और तोड़फोड़ शाखा के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले पर कब्जा करके बनाई गई दुकानों को देखा गया।
निगम के अनुसार, पहले दुकानों को नोटिस देकर उनको अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान दुकान मालिकों को अपने कागज पेश करने होंगे। सुनवाई के बाद निगम की ओर से निर्माण को तोड़ने का काम किया जाएगा।
नाले में पानी निकासी नहीं होने के कारण एनआइटी में होता है जलभराव
नीलम फ्लाईओवर की दोनों तरफ से जाने वाला यह नाला एसी नगर के बड़े नाले में मिलता है। इस नाले में एनआइटी की सभी कालोनियों का वर्षा का पानी जाता है। लेकिन ड्रेन पर कब्जा होने की वजह से पानी निकासी नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने नाले को पूरी तरह से ढक दिया है। यहां पर तोड़फोड़ करने के बाद निगम एसी नगर के नाले पर बने हुए निर्माण को तोड़ा जाएगा। बुधवार को निरीक्षण के बाद नोटिस की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। निगम के संयुक्त आयुक्त हितेंद्र शर्मा ने बताया कि नालों पर किसी भी तरह का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।