यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दोस्त की पत्नी से थे अवैध संबंध, शराब पीने के बाद सिर को पत्थर से कूचकर ले ली जान; 14 लोगों पर थे आरोप
फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई ऑटो चालक दीपक की हत्या के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने ...और पढ़ें

HighLights
- ऑटो चालक की मौत का बन रहा था सांप्रदायिक मामला
- स्वजन ने मुस्लिम युवकों पर लगाया था आरोप
- डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आरोपित को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मृतक का दोस्त ही निकला है। मृतक के आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर कई बार उनकी आपस में गर्मागर्मी भी हुई थी।
इस मामले में स्वजन ने ही कुछ मुस्लिम युवकों पर आरोप लगाए थे। इसको लेकर नेशनल हाइवे भी जाम करने का प्रयास किया गया था। 14 लोगों पर हत्या के आरोप लगाते हुए पूरे मामले में सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया था।
दोस्त ही निकला कातिल
सेक्टर-62 आशियाना में रहने वाले दीपक का काफी खराब अवस्था में झाड़ियों में शव मिला था। स्वजन ने दो दिन पहले ही उनके गायब होने की सूचना पुलिस में दी थी। दीपक के भाई दिलीप कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए 14 लोगों पर उनकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को दी गई।
दीपक अपने दोस्त करण के साथ बैठकर पी थी शराब
क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए पाया कि अंतिम बार दीपक ने अपने दोस्त करण के साथ बैठकर शराब पी थी। करण भी सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट में रहता है। उन्होंने आरोपित को आशियाना फ्लैट से ही गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी दो पत्नी है। एक पत्नी के साथ मृतक के अवैध संबंध थे। इसको लेकर दीपक और करण की कहासुनी भी हो गई थी।
इसको लेकर करण ने दीपक को अपनी पत्नी से दूर करने के लिए भी कहा था। करण ने दीपक को शराब पिलाकर उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव आशियाना फ्लैट के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
पत्नी के गम में पति ने की आत्महत्या
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में पत्नी के गम में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक जब उल्टियां करने लगा तो स्वजन को जहर खाने का पता चला। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। एनएचपीसी के पास संतोष नगर में रहने वाले पंकज की पत्नी अर्चना को सांस लेने में दिक्कत थी। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। एक माह में अर्चना की मौत हो गई। इसके बाद पंकज तनाव में चला गया और आखिरकार उसने अपनी प्राण ले ली।
